Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल बिद्युत प्राधिकरण द्वारा रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन

 

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल ।बाँके जिला के नेपालगन्ज में “रक्तदान जीवनदान” मूल नारा के साथ नेपाल बिद्युत प्राधीकरण ने ३६ वीं वार्षिकोत्सव के अवसर पर श्रावण २२ गते शुक्रवार रक्तदान किया।
नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–४ बसपार्क के पास रहा नेपाल बिद्युत प्राधीकरण लुम्बिनी प्रदेश डिभिजन कार्यालय नेपालगन्ज की आयोजन में बिद्युत के महिला पुरुष कर्मचारी आदि ३५ लोगों ने रक्तदान किया ।
वह ३६ वीं वार्षिकोत्सव के अवसर पर नेपाल बिद्युत प्राधिकरण लुम्बिनी प्रदेश डिभिजन कार्यालय नेपालगन्ज के प्रमुख सुरज गौतम ने प्रादेशिक रक्त सेवा केन्द्र नेपालगन्ज के प्राविधिक को खून संकलन करनेवाला पाकेट हस्तान्तरण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया था । वह रक्तदान कार्यक्रम में नेपाल बिद्युत प्राधिकरण बितरण केन्द्र नेपालगन्ज के प्रमुख लखन लला मल्लिक, राजु सिरिस, गोपाल प्रसाद ओझा, ज्ञान बहादुर, राजेश कुमार धावन, सन्तोष रावल, बिष्णु बाल्मिकी, सन्तराम थारु, भाईराजा श्रीवास्तव, अमित कुमार कर्ण, भरत बहादुर खत्री, त्रिलोक धिताल, कोहलपुर वितरण केन्द्र के प्रमुख रुमेश रुपा खत्री, शशीकान्त तिवारी, सुदिप गौतम, शम्भु प्रसाद मण्डल, बिष्णु केसी, बोध श्रेष्ठ, प्रमोद कुमार कुर्मी, मिन्तीराम यादव, नेपाल बिद्युत प्राधिकरण बितरण केन्द्र नेपालगन्ज लेखा शाखा के रजनी भट्टराई, रेशम कुमार थापा, राम कुमार मगर, तेज चौधरी, राम चरन चौधरी, मनोज सुनार, राम चरन थारु, अनिल सिरपाली, बिक्रम रावल, नहकुल सिंह पाण्डे, अर्जुन पासी, भरत कुमार डाँगी, टेक बहादुर, कौशल ओली लगायत ३५ लोगों ने रक्तदान किया ।
सो रक्तदान कार्यक्रम में प्रादेशिक रक्त सेवा केन्द्र के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, सुनिल थापा मगर, एलिजा चौधरी, बीरेन्द्र योगी लगायत लोगों ने प्राविधिक में सहयोग किया था ।
इसी तरह २१ गते वार्षिकोत्सव के अवसर पर ब्याडमिन्टन प्रतियोगिता महेन्द्र रंगशाला नेपालगन्ज में किया गया था । भाद्र १ गते ३६ वीं वार्षिकोत्सव अवसर पर विशेष समारोह किया जाएगा ।

यह भी पढें   रिजाल ने उपसभापति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी वापस ले‌ने का निर्णय किया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com