Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्रिटेन में पढ़ रहे भारतीय छात्रों सावधान ! आपके पीछे जासूसी की जा रही ह

 

लंदन। ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों की जासूसी की जा रही है। यह जासूसी कोई और नहीं वहां के शिक्षक कर रहे हैं। ब्रिटेन की सरकार ने शिक्षकों के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। इसके तहत उन्हें भारतीय और अन्य गैर यूरोपीय छात्रों की निगरानी करनी है।

यह है कारण

कड़े वीजा नियमों के कारण शिक्षकों को छात्रों की जासूसी करना पड़ रही है। इसमें शिक्षक ध्यान देते हैं कि कौन सा छात्र कक्षा में उपस्थित नहीं था। वहीं किसकी गतिविधियां संदेहजनक हैं। शिक्षक इसके बाद ये सूचनाएं आप्रवासन अधिकारी को दे देते हैं।
युनिवर्सिटी पर है दबाव: युनिवर्सिटी और कॉलेज यूनियन का कहना है कि उन पर छात्रों की जासूसी करने का दबाव है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनका विदेशी छात्रों को प्रायोजित करने का लाइसेंस खत्म हो सकता है।

यह भी पढें   आज राष्ट्रीय शोक

अर्थव्यवस्था को हो सकता है नुकसान:

निवर्सिटी यूनियन का कहना है कि इस तरह छात्रों की जासूसी करने से अविश्वास का वातावरण पैदा होगा। ब्रिटेन में विदेशी छात्रों की संख्या कम हो जाएगी। हर साल हजारों छात्र भारत और गैर यूरोपीय देशों से पड़ने यहां आते हैं। यहां के विश्वविद्यालयों के लिए यह छात्र कमाई का बड़ा जरिया है।
गृह मामलों से संबंधित समिति ने चेतावनी दी है कि डेविड कैमरन की सरकार द्वारा छात्र वीजा पर नियंत्रण करने से देश की अर्थव्यवस्था को 3.6 अरब पाउंड का नुकसान हो सकता है।dainikbhaskar

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com