Fri. Oct 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

५०वीं श्रृंखला अन्तर्गत ‘जनमत’ पत्रिका की रक्तदान

 

नेपालगन्ज । बाँके जिला नेपालगन्ज से प्रकाशित जनमत अर्धसाप्ताहिक पत्रिका ने असोज २ गते शनिवार रक्तदान कार्यक्रम आयोजन किया । ५०वीं श्रृङ्खला अन्तरगत इस कार्यक्रम में ५० लोगों ने रक्तदान किया, इसमें से २ रक्तदाता महिलाएं हैं । रक्तदान कार्यक्रम में पत्रकार, व्यवसायी, शिक्षक, कर्मचारियों की सहभागिता रही ।
बांके जिला स्थित जयबागेश्वरी सिमन्ट उद्योग प्रा. लि., गनापुर नेपालगन्ज की सहकार्य में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी के पूर्व केन्द्रीय उपाध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा और जनमत के सम्पादक पूर्णलाल चुके ने प्राविधिक को खून संकलन पाकेट हस्तान्तरण कर कार्यक्रम शुरु किया ।
जनमत अर्धसाप्ताहिक पत्रिका की रजत वार्षिकोत्सव २०६३ साल बैशाख २९ गते से हर तीन–तीन महीने में रक्तदान कार्यक्रम होता रहा है । खून की अभाव में किसी का भी जान ना जाए, यही उद्देश्य से शुरु कार्यक्रम का यह ५०वीं श्रृंखला है । कार्यक्रम अन्तर्गत अभी तक करीब तीन हजार दाताओं ने रक्तदान किया है ।
पत्रिका के सम्पादक पूंर्णलाल चुके के अनुसार जय बागेश्वरी सिमेन्ट उद्योग प्रा. लि. के महाप्रवन्धक सुमन कुमार श्रेष्ट ने रक्तदाताओं को टिसर्ट प्रदान किया है ।
कार्यक्रम में अन्नपूर्ण दैनिक के प्रदेश व्यूरो प्रमुख शंकरप्रसाद खनाल, नीरजमान श्रेष्ठ, नारायण मौर्या, इन्द्रसेन वर्मा, मनमोहन वर्मा, प्रमोद कुमार यादव, स्वयम्सेवी रक्तदाता युवा समाजसेवी उद्यमी दिला शाह, भरत नेपाली, जानकी गाउँपालिका–५ के वडाध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा, विश्वास कक्षपति, लक्ष्मण प्रसद चमार, विक्रम नेपाली, रेडक्रसकर्मी प्रहलाद विश्वकर्मा, सञ्जय बढही, होमराज गिरी, सुनिल रत्गैया जैसे व्यक्तितव ने रक्तदान किया ।
इसी तरह भगवान शरण यादव, नन्दराज न्यौपाने, पत्रकार जागेश्वर सिंह थारु, सोम गुरुङ्ग, सरिता वैश्य, रोहित गुप्ता, युवा चर्चित कलाकार प्रमोद डिजी, गौतम प्रसाद पौडेल, लक्ष्मण कुमार वैश्य, मधु चौधरी, दिनेश कुमार चौधरी, लक्ष्मण राना, अशोक कुमार मौर्या, गुरुदीन यादव, धर्मेन्द्र सिंह, पवन कुमार वैश्य, विनोद कुमार वैश्य, भक्त बहादुर केसी, राजन वर्मा, भोला प्रसाद गुप्ता, सोनम थारु, निखिल चौधरी, अमित गुप्ता,ओम प्रकाश वर्मा, मोहन बहादुर, ताज मोहम्मद शेष, मुकेश सिंह बारी, जर्नादन ज्ञवाली, चन्द्र बिक, रामबहादुर कठरिया, नन्दलाल चिडिमार, अमरराज बिक, दिपेन्द बैश्य, रुसतमअली दर्जी जैसे व्यक्तियों का भी रक्तदान कार्यक्रम में सहभगिता रहा ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा द्वारा सञ्चालित कार्यक्रम में प्रादेशिक रक्त सञ्चार सेवा केन्द्र के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी के नेतृत्व में होमराज गिरी, सुनिल थापामगर, केशर सिंह डाँगी आदि लोगों ने प्राविधिक सहयोग किया । साथ में निखिल जायसवाल, आकाश जायसवाल की सहयोग भी रहा । कार्यक्रम के संयोजक में पवन जायसवाल रहे थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com