प्रदेश नं. २ मे बुधबार महिलाओं के लिए सार्वजनिक छुट्टी
काठमांडू, २७ सितम्बर । प्रदेश नं. २ सरकार ने आश्वीवन १३ गते बुधबार महिलाओं के लिए सार्वजनिक छुट्टी दी है । तराई–मधेश क्षेत्र में रहनेवाली महिलाओं को लक्षित करते हुए यह छुट्टी दी गई है ।
मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने सोमबार कहा कि मधेस की महिलाओं के लिए यह दूसरी बड़ी पर्व है, इसी अवसर को मध्यनजर करते हुए महिलाओं को सार्वजनिक छुट्टी दी गई है । मुख्यमन्त्री राउत ने जितीया पर्व के अवसर पर सम्पूर्ण महिलाओं को शुभकामना भी व्यक्त किया है ।
स्मरणीय है, जितीया पर्व आज सोमबार से ही शुरु हो चुका है । इस पर्व में निर्जला (बिना पानी के) उपवास पूरे दिन किया जाता है और माताओं द्वारा अपने बच्चों की भलाई के लिए मनाया जाता है । यह पर्व आश्विन माह में कृष्ण–पक्ष के सातवें से नौवें चंद्र दिवस तक यह पर्व मनाया जाता है, जो आज सोमबार से बुधबार तक है ।

