Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एसएसबी और नेपाल एपीएफ द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त सहायता केंद्र का शुभारंभ

 
एसएसबी और नेपाल एपीएफ ने भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त सहायता केंद्र (हेल्प डेस्क

बनबसा (चंपावत)। एसएसबी और नेपाल एपीएफ ने भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त सहायता केंद्र (हेल्प डेस्क) का शुभारंभ किया है। इसका उद्देश्य त्योहारों के दौरान सीमा पर आवागमन करने वालों को सहायता पहुंचाना है। त्योहारों पर बहुतायत में भारत-नेपाल के बीच आवागमन को देखते हुए प्रतिवर्ष सहायता केंद्र स्थापित किया जाता रहा है, लेकिन कोरोना के कारण पिछले वर्ष सीमा सील होने से सहायता केंद्र भी नहीं बनाया गया था।

यह भी पढें   ‘समृद्ध नेपाल, सुखी नेपाली’ के लक्ष्य की राह में लगा झटका, लेकिन यह हार नहीं: केपी शर्मा ओली

एसएसबी 57वीं वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट गजेंद्र कुमार ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या सात (805/1/7) के पास नोमेंस लैंड पर खोले गए संयुक्त सहायता केंद्र को एसएसबी, नेपाल की एपीएफ संचालित कर रही है। एपीएफ के इंस्पेक्टर पदम सिंह भंडारी ने सहायता केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि दशहरा, दीपावली, छठ पूजा तक इस सीमा पर बहुतायत में आवागमन को देखते हुए सहायता केंद्र को शुरू किया गया है।

यह भी पढें   मिथिला में लुप्त होती सिकी घास की कलात्मक वस्तुएँ : कैलाश दास

सीमा पर आवागमन करने वालों की समस्याओं या किसी तरह की सहायता को दोनों देशों के सुरक्षा कर्मी सहयोग प्रदान करेंगे। यात्री के अचानक बीमार पड़ने या बच्चों आदि के बिछड़ने जैसी घटनाओं पर सुरक्षा कर्मी मदद पहुंचाएंगे। सहायता केंद्र शुरू करने से सीमा पर वाहन चालकों की मनमानी, गंतव्य तक न पहुंचाने, यात्रियों को बरगलाने, लूटपाट जैसी वारदातों पर भी अंकुश लगेगा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com