Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पिछले २४ घंटों में १२८२ नयां व्यक्ति कोरोना से संक्रमित

 

काठमांडू, २७ सितम्बर । पछिल्लो २४ घण्टो की तथ्यांक अनुसार नेपाल में १२८२ नयां व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के अनुसार पिछली बार १२ हजार ८१ पीसीआर परीक्षण और ३ हजार ४०७ एन्टिजेन परीक्षण के रिपोर्ट अनुसार उल्लेखित संख्या में संक्रमित मिल गए है । इसी अवधि में ७ संक्रमितों की मृत्यु भी हो गई है
मन्त्रालय ने कहा है कि पिछले २४ घंटों की अवधि में ही १२६२ पुराने संक्रमित संक्रमण से मुक्त भी हो गए है । मन्त्रालय के अनुसार अब नेपाल में कूल संक्रमितों की संख्या ७ लाख ९२ हजार ३६७ पहुँच गई और मृतकों की संख्या ११ हजार १०१ पहुँच गई है । कहा गया है कि ७ लाख ६२ हजार ४१६ संक्रमणमुक्त भी हो चुके हैं । आज के दिन देशभर १८ हजार ८४८ संक्रिय संक्रमित हैं । कूल संक्रमितों में से १७ हजार ५३५ होम आइसोलेसन में हैं और १ हजार ३१३ संक्रमित संस्थागत आइसोलेसन में हैं ।
मन्त्रालय ने कहा है कि पिछली बार १० साल से कम उम्र के २० बालबालिकाओं में संक्रमित दिखाई दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *