Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ईरान में इंटरनेट पुनः सुचारु करने की स्वीकृति

 

काठमांडू, जेठ १२ – ईरान में लगभग तीन महीने से जारी डिजिटल ब्लैकआउट को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है । ईरानी सरकारी संचार माध्यमों के अनुसार, इरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेस्कियान ने देश के बड़े हिस्से को विश्वव्यापी संजाल से काट देने के लगभग तीन महीने कडेÞ प्रतिबंध के बाद पूरे इरान में अन्तर्राष्ट्रीय इंटरनेट सेवा को पुनः सुचारु करने का आदेश दिया है ।
ईरानी अधिकारियों ने ८७ दिनों के बाद इंटरनेट तथा संचार सेवाओं को पुनः सुचारु करने की स्वीकृति दी है । ईरान में लम्बे समय से जारी विरोध प्रदर्शन, क्षेत्रीय तनाव तथा साइबर प्रतिबंध के कारण इरान लगभग पूर्ण रूप में विश्वव्यापी इंटरनेट संजाल से अलग हो चुका था ।
खासकर २८ फरवरी को अमेरिका–इजरायल के साथ तनाव बढ़ने के बाद ईरान में इंटरनेट को लेकर कड़ाई की गई थी । उसके बाद बहुत से डिजिटल प्लेटफार्म और ऑनलाइन सेवाओं को सर्व साधारण के लिए लगभग बंद कर दिया गया था ।
इस प्रतिबंध के कारण देश को आर्थिक संकट, व्यापार, शिक्षा, बैकिंग डिजिटल सेवाओं पर प्रभाव पड़ा है । इसलिए इस प्रतिबंध को हटाए जाने का निर्णय लिया गया है ।

यह भी पढें   कालापानी में स्थानीय लोगों द्वारा सड़क जाम

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com