मैथिल ब्राह्मण महासभा नेपाल का बैठक शनिवार को लहान और भारदह में

माला मिश्रा बिराटनगर । मैथिल ब्राह्मण महासभा नेपाल द्वारा ब्राह्मण भवन सहित मिथिला संस्कृति अध्ययन केंद्र भवन निर्माण को ले सीमावर्ती लहान और भारदह
में अभियान चलाने को ले जिला स्तर के शाखा में शनिवार को बैठक आयोजित करेगा । उपरोक्त जानकारी मैथिल ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवान झा तथा महासचिव इंद्रदेव मिश्र ने दिया है । बताया गया है सिरहा के लहान स्थित स्वस्तिक लघुवित्त सहकारी संस्था सड़क नंबर 2 में 12/ 15 बजे तथा सप्तरी के भारदह स्थित कोशी कॉलोनी में 2/ 30 बजे बैठक रखा गया है ।

