Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीन नंबर बेरियर खोलने व बंद रास्ता चालू करने का मांग को ले दुकानदारों ने दिया धरना

 


माला मिश्रा बिराटनगर । प्रदेश 1 के बिराटनगर भंसार क्षेत्र के तीन नंबर बेरियर बंद रहने के विरोध में चाइना बाजार के दर्जनों दुकानदारों ने धरना देकर बिरोध जताया । भारतीय ग्राहक पर आश्रित उक्त बाजार के दुकानदार दुर्गा पूजा नजदीक आने के बाद भी आवाजाही बंद रहने से नाराज है । सभी दुकानदार रास्ता चालू करने का मांग कर रहे है । दुकानदारों का कहना है कि बेरियर एक और दो खुला हुआ है तो तीसरा बेरियर क्यो बंद है । मौके पर मौजूद नेपाली कांग्रेस का युवा नेता राजेश गुप्ता का कहना है कि दुकानदार का मांग जायज है । दुकानदार कोरोना काल तथा लॉकडाउन और सीमा सील के कारण डेढ़ साल से अधिक समय तक परेशान रहा है । अब जाकर स्थिति ठीक हुई है तो तरह तरह के अड़चन आ रहे है । सीमा थाना के समीप आज दूसरे दिन भी दिए गए धरना कार्यक्रम एक घंटा चला । बताया गया है धरना स्थल पर पहुचे रानी थाना का इंस्पेक्टर प्रकाश राउत ने दुकानदारों का मांग को जिला प्रशासन के समक्ष रखने का आश्वसान पर हटाया गया ।
इस मौके पर नेपाली कांग्रेस का स्थानीय नेता मोहम्मद फैयाज ने भी दुकानदारों का मांग को जायज बताया । इस मौके पर सदिना शेख , शम्भू साह , प्रभात कुमार राय , माधव पौडेल , रामजी मंडल , मनोहर साह , सुधीर पांडेय , संजय चौधरी , शिवचरण साह, सरोज यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *