Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल-भारत  सीमा पर एसएसबी व नेपाल एपीएफ के जवानों ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

 

 

जयनगर नेपाल-भारत  सीमा पर तैनात एसएसबी व नेपाल एपीएफ के जवान पंचायत चुनाव को ले संयुक्त पेट्रोलिंग करने के अलावे आमसूचना तंत्र विकसित कर विभिन्न अपराधों को रोकने को ले आपसी समन्वय बना कर काम करेंगे। गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल के आर्राहा सीमा चौकी के इंचार्ज सहायक समादेष्टा परमात्मा सिंह के नेतृत्व में दोनों देश के बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मौके पर एसएसबी के परमात्मा सिंह, बी.एम. प्रकाश, बलराम सिंह, कैलाश कुमार गुप्ता, भोगेन्द्र गाड़े, वेद प्रकाश पटेल, हरकेश निषाद, शिव कुमार, नेपाल के लोकनाथ उपरेती, उमेश टिमसा, नितेश सिंह, रतिब चौधरी, गुरुंग बागर, खीम कालकी, नेपाल पुलिस के विषभ बहादुर, मनजीत कुमार, विश्वजीत प्रजापति व कृपाल मंडल शामिल थे। वहीं पंचायत चुनाव की सफलता के लिए पुलिस ने एसएसबी के साथ मधवापुर के बलवा सहित बॉर्डर इलाके के कई गांवों में ज्वाइंट पेट्रोलिंग की। बुधवार की शाम किये गये इस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षाबलों ने पंचायत चुनाव के मौके पर कड़ी चौकसी का संदेश देने को लेकर किया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध आवागमन रोकने, तस्करी बंद करने के लिए लोगों को सावधान किया। नेतृत्व मधवापुर थानाध्यक्ष गया सिंह ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *