नेपाल का जटही भंसार खुला,एस.एस.वी.के जवानों की रोक बरकरार

जनकपुरधाम/नेपाल । जनकपुरधाम को मधुवनी,दरभंंगा को जोड़ने वाली जटही वॉर्डर के नेपाली भंसार के कर्मचारी अपने कार्यालय में खुशी मुद्रा में थे।वे भारतीय वाहन को नेपाल प्रवेश के लिए भंसार शुल्क काटने के लिए बैठे थे कुछ भारतीय वाहन का शुल्क भी काटने की जानकारी भी दी।भंसार के कर्मचारी ने कहा कि परिपत्र आ गया है।इस जानकारी से पूर्व हम अपनी स्कूटी लेजाना चाहे तो रोक दिया गया कि भारत.सरकार का परमिशन नहीं आया है।जब हम कई भारतीय वाहन का भंसार शुल्क देकर गया की जानकारी लिए तो वे बोले दूसरे रास्ते.से गया होगा।जबकि नदी में लबालब पानी भरा था।ऐसे.समय में सड़क ही.एक मात्र विकल्प है।नाम न छापने के शर्त पर कई लोगो ने बताया कि एस.एस.वी.के जवान सौ दौ सौ रुपये लेकर बाइक तथा चार पहिया वाहन को नेपाल जाने दे रहा है। सी.सी.कैमरा की आड़ में ऐसा हरकत कर रहे है।भारत नेपाल की जनता में चर्चा है कि भारत ने नाका खोल दिया है नेपाल ने बंद.कर दिया है।जटही में पता चला की नेपाल ने तो नाका खोल दिया है भारत ने ही बंद कर रखा है।

