बिराटनगर रानी बेरियर एक में मानव हड्डी बरामद , मारुती भेन जब्त

माला मिश्रा बिराटनगर। नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल जोगबनी मुख्य नाका से सटे नेपाल के बेरियर एक से मानव का हाथ , पैर , सर का हड्डी बरामद किया है । कागज में लपेटा अवस्था मे उक्त हड्डी एक मारुती भेन से बरामद हुआ है । शक होने पर मारुती संख्या को 1 च 9648 को बेरियर एक के समीप चेक किया गया जहाँ कागज में लपेटा हुआ उक्त दुर्गंध देता हड्डी बरामद हुआ। सशस्त्र प्रहरी का एसपी तीर्थ पौडेल, स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी कमल किशोर यादव सहित वन विभाग के अधिकारी रानी बीओपी पहुच हड्डी का निरीक्षण किया था जिसके बाद उक्त हड्डी को इलाका प्रहरी कार्यालय को सौपा गया था । बरामद 38 पीस हड्डी मानव का ही अंग का होने की पुष्टि कर दी गई है । मोरंग एसपी जनार्दन जीसी के अनुसार यह मानव हड्डी किसके द्वारा किस उद्देश्य से मंगाया गया और किसका गाड़ी प्रयोग किया गया इस सम्बंध में पुलिस बारीकी से जांच कर रहा है ।

