जनकपुरधाम के पंजियार भवन के सभागृह में शुभकामना कार्यक्रम आयोजित

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।शुक्रवार को जनकपुरधाम के पंजियार भवन के सभागृह में दशहरा,दीपावली तथा छठ के पर्व को लेकर शुभकामना आदान -प्रदान का कार्यक्रम जनता सहयोगी ऋण तथा बचत सहकारी संस्था लिमिटेड द्वारा आयोजित किया गया।इस शुभकामना आदान -प्रदान के मुख्य अतिथि जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर लाल किशोर साह थे। प्रमुख अतिथि पद से बोलतेहुए उन्होने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी भी सहयोगी से ही चलती है।हर शेयर धारक उस कंपनी का हिस्सेदार होता है।जनता सहयोगी ऋण बचत संस्था कम समय में एक ठोस पूंजी कायम कर ली है।जनकपुरधाम के अलावा धनुषा एवं महोतरी जिला में गरीव किसान को कम ब्याज दर पर ऋण मुहैया कराती है इस पूंजी से गरीबपरिवार पशुपालन, दूकान खोलकर परिवार को भरण पोषण करते हैं तथा मुनाफा से ऋण भी चुकाते है।इस कार्यक्रम में बिशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के नेता तथा हिन्दी भाषा अभियानी रमण पांडेय ने कहा कि जहां सरकारी बैंक विना कमीशन के ऋण मुहैया नहीं कराती हैं वहीं जनता सहयोगी ऋण बचत संस्था ऋण मुहैया करा रही हैं।राम चन्द्र पंजियार की अध्यक्षता में संपन्न इस शुभकामना कार्यक्रम में शेयर धारक तथा फिक्स डिपोजिट करने वाले को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में नेपाल केन्द्रीय मत्स्य सहकारी संस्था के अध्यक्ष सह लोकतांत्रिक समाजवादी जनता पार्टी के नेता संजय कुमार साह,राष्ट्रीय सहकारी बैंक के प्रबंधक बिष्णु पराजुली, एल.आई.सी.लिमिटेड के एजेन्सी मैंनेजर रणधीर झा, किरण देवी दास सहित कई गणमान्य लोगों ने बिचार रखें।

