फारबिसगंज में खुलेगा जल्द जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल : संजीव मिश्रा

माला मिश्रा बिराटनगर । पनोरमा ग्रुप जो की कोशी-सींमाचल सहित बिहार में रियल एस्टेट के क्षेत्र में अपना कार्य कर पिछले कई सालो से लोगो को आशियाना देने का काम करते आ रहा हैं। लेकिन अब पनोरमा ग्रुप स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी धीरे-धीरे अपना पांव पसार रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने दिल्ली में शिक्षा जगत के सबसे प्रसिद्ध जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के अधिकारियों से मुलाकात कर फारबिसगंज में जीडी गोयनका स्कूल निर्माण करवाने को लेकर बातचीत किया हैं। इस बातों की जानकारी पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री संजीव मिश्रा ने दूरभाष पर शुक्रवार को जानकारी दिया।
साथ ही उन्होंने बताया की स्कूल हर विश्वस्तरीय सुविधाओ से लैस व सुसज्जित इस तरह के स्कूल के खुलने से एक ओर फारबिसगंज सहित सीमावर्ती नेपाल व आस-पास इलाके के ग्रामीण व शहरी बच्चों को उच्चतर माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने में काफी सहूलियत होगी ।

