Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बेलायत के डा.राम कुमार श्रेष्ठ दम्पत्तिद्वारा एम्बुलेन्स के लिये ५१,१११ की सहयोग

 


नेपालगन्ज÷पवन जायसवाल । नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके शाखा को एम्बुलेन्स खरीद अभियान में विभिन्न व्यक्तिगत तथा संस्थागत दाताओं से सहयोग संकलन कार्य जारी रही है । उसी क्रम में नेपाल पत्रकार महासंघ, बाँके के पत्रकारों के लिये एम्बुलेन्स खरीद करने के लिये हाल बेलायत में रहत आ रहें बाँके जिला नेपालगन्ज के निवासी चिकित्सक वरिष्ठ सर्जन डा. राम कुमार श्रेष्ठ और स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. निर्मला श्रेष्ठ ने सहयोग किया है ।
नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके शाखा ने असोज २२ गते शुक्रवार को होटेल सिद्धार्थ भ्यू नेपालगन्ज में आयोजन किया एक कार्यक्रम वीच वरिष्ठ सर्जन डा. राम कुमार श्रेष्ठ और उनके धर्म पत्नी स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. निर्मला श्रेष्ठ ने वरिष्ठ पत्रकार पूर्णलाल चुके मार्फत् रु.५१ हजार एक सय एग्यारा रुपैया की चेक एम्बुलेन्स खरीद करने के लिये सहयोग स्वरुप नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके शाखा के के अध्यक्ष दामोदर भण्डारी को हस्तान्तरण किया । वह अवसर पर नेपाल पत्रकार महासंघ के केन्द्रीय अध्यक्ष विपुल पोखरेल, प्रमुख जिला अधिकारी शिवलाल गेलाल, नेपाल पत्रकार महासंघ के अन्य पदाधिकारी तथा पत्रकारों की उपस्थिति रही थी ।
नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके शाखा के शाखा सचिव कमल डाँगी ने दी जानकारी कोरोना महामारी को लक्षित करते हुये नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके शाखा ने एम्बुलेन्स सेवा सञ्चालन में आयेगी और एम्बुलेन्स खरीद करने के लिये आवश्यक सहयोग करने के लिये नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके शाखा ने सार्वजनिक रुप में आह्वान समेत किया था । उसी अभियान अन्तर्गत देश तथा विदेश से सहयोग रकम प्राप्त होने की क्रम बढी है नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके के अध्यक्ष दामोदर भण्डारी ने जानकारी दी है ।
नेपाल पत्रकार महासंघ की आह्वान अनुसार विभिन्न निकाय, संघसंस्था तथा व्यक्तिओं ने स्वतःस्फुर्त रुप में आर्थिक सहयोग उपलब्ध करते आ रहें है ।
कोरोना महामारी को मध्यनजर करते हुये पत्रकारों के लिये निःशुल्क और आम नागरिककों सशुल्क सर्वसुलभ रुप में सेवा प्रदान करने की उद्देश्य से एम्बुलेन्स सेवा संचालन करने की तयारी हो रही है एम्बुलेन्स खरीद के लिये गठित आर्थिक व्यवस्थापन समिति के संयोजक नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके शाखा के उपाध्यक्ष संगीन शर्मा ने जानकारी दी है । संगीन शर्मा के अनुसार एम्बुलेन्स खरीद की प्रक्रिया आगगे बढायी गई है और एम्बुलेन्स खरीद के बाद सञ्चालन और व्यवस्थापन की सम्पूर्ण जिम्मेवारी नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके शाखा ने अपना खुद ही करेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com