Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग : आज दिनांक- 9 अक्टूबर 2021 शनिवार, शुभसंवत् -2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌺🌺🌺🌺
*वाराही नारसिंही च कौमारी वैष्णवी तथा।*
*त्वमापः सर्वलोकेषु ज्योतिस्त्वं ज्योतिरूपिणी।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-* *आज दिनांक:- 9 अक्टूबर 2021 शनिवार*
शुभसंवत् :-2078
(राक्षस)
शाके:-1943
याम्यायन सौम्य गोल:
ऋतु:- शरद
माह:- अश्विन
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- तृतीया दिन में 11:14 तक उपरांत चतुर्थी,
नक्षत्र :- विशाखा रात्रि में 9:11 तक उपरांत अनुराधा,
योग:- प्रीति रात्रि 11:38 तक उपरांत आयुष्मान,
कारण:- गर,
सूर्योदय :-प्रातः 06:12
सूर्यास्त : संध्या 05:48
सूर्य :- *हस्त नक्षत्रे कन्या राशौ रवि*
चंद्रमा :- *रात्रौ 10:03 यावत तुला राशौ उपरांत वृश्चिक राशौ चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:35 से 12:38तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूरब दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो अदरख और तिल खा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
*आज नवरात्र के तीसरे दिन तृतीय देवी चन्द्रघण्टा का पूजन, दर्शन सबके सम्पूर्ण प्रसन्नता के लिए अत्यंत लाभकारी होगा। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत सबके लिए सर्वोत्तम है। दुर्गा पूजन के साथ साथ आज शनि अभिषेक पूजन, तैल्य अभिषेक एवं सूर्य व शनि मंत्र का जप विशेष लाभकारी होगा। आज दशरथ कृत शनि स्तोत्र, आदित्य हृदय स्तोत्र, संकटनाशक गणेश स्तोत्र एवं गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ सबके लिए आवश्यक एवं लाभदायक होगा।*

यह भी पढें   श्री रामानंद वैष्णव मंडल जयपुर ने जनकपुरधाम में मनाया श्री सीताराम विवाह महोत्सव

*🌹दैनिक राशिफल 🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि फल:-🌺*

🐏मेष
मेष राशि के जातकों को संभलकर चलने का आज दिन है।कामकाज का बोझ अधिक रहेगा।ऑफिस के सहकर्मी जिनसे लंबे समय से बातचीत नहीं हो रही थी, उनके साथ आज दोस्ती का हाथ बढ़ाकर बातचीत शुरू करने का दिन है। मैसेज के द्वारा ऑर्डर मिलने की संभावना भी है। कमाई अच्छी होगी। परंतु सेहत से जुड़े खर्चे सामने आ सकते हैं।

🐂वृष
आज वृष राशि के जातक सामाजिक उत्थान के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। गुरु समान कोई व्यक्ति काम को पूरा करने में मददगार साबित होगा। काम के लिए दूसरे लोगों की सिफारिश कर उनको आगे लाने का प्रयास करेंगे। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। बजट बनाकर धन खर्च करेंगे।

👫🏻मिथुन
आज मिथुन राशि वालों को भविष्य योजना या उत्पादन कार्य से जुड़े कार्यों के लिए बेहतरीन दिन है। योजना एवं कार्य प्लानिंग फायदेमंद रहेगा। अपने दुश्मनों को चतुराई से हराने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। आर्थिक लिहाज से समय अच्छा है। धन लाभ होगा।

🦀कर्क
कर्क राशि के जातकों अनावश्यक चिंतन से का मन व्यथित रह सकता है। जिससे आप अपने शत्रु के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं, अतः आज क्रियाकलापों पर प्रसन्नता पूर्वक पैनी नजर रखें। मित्रों के साथ संबंध अच्छे रखें। नौकरी वालों व व्यापारियों के कामकाज में विस्तार होगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा।

यह भी पढें   हिमालयी राष्ट्र पर महाशक्तियों की दृष्टि- अजय कुमार झा

🐅सिंह
आज सिंह राशि के जातकों को नौकरी व्यवसाय में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। अपनी बनाई योजनाओं को नियत समय में पूरा करने में कामयाब रहेंगे। जल्दबाजी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं अपने स्वभाव में संयम लाएं। समय पर ही सभी काम पूरे होंगे। कमाई के लिए दिन अच्छा है।

👰🏼कन्या
आज कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छा दिन है। अपने जीवन बाधा एवं शत्रु को हराने के लिए उनके खिलाफ सबूत इकट्ठा करने की कोशिश करेंगे। अपने धैर्य व तेज दिमाग के कारण शत्रुओं का शमन करने में कामयाब रहेंगे। भविष्य के नए कार्यों पर विचार विमर्श होने की संभावना है। कमाई के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

⚖️तुला
आज तुला राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली दिन है। सुगमता से कार्य पूरे होते जाएंगे। नए कार्य, व्यापार व्यवसाय की शुरुआत के लिए भी अच्छा दिन है। सहयोगी कर्मचारियों के प्रति बहुत ज्यादा अनुशासन रखना रिश्ते बिगाड़ सकता है। यात्रा की संभावना बन रही है। कृषि कार्य में संलग्न लोगों को विशेष लाभ होगा।

🦂वृश्चिक
आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। बिना सोचे-विचारे मित्रों की बातों का अनुसरण करना उनके कामकाज में व्यवधान ला सकता है। धन कमाने के लिए ज्यादा से ज्यादा नेटवर्किंग बनाने की जरूरत रहेगी। पहली मुलाकात में काम पूरे नहीं होंगे। कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। धैर्य पूर्वक आराम से कार्य करें सब ठीक रहेगा।

🏹धनु
आज धनु राशि के जातकों के प्रत्यक्ष शत्रु उनके लिए मुश्किल हालात पैदा कर सकते हैं। अतः आज सावधान व सतर्क रहें। आपके आत्मकेंद्रित व्यवहार की वजह से नजदीकी मित्रों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। विचलित होने के बजाय धैर्य से समस्या का समाधान खोजने का प्रयास करें। कमाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। धन संचित करने में कामयाब रहेंगे।

यह भी पढें   देशभर में भीषण गर्मी, सर्तक रहने का मौसम विभाग ने दी चेतावनी

🐊मकर
आज मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जिनके बारे में बहुत ज्यादा सोच विचार करने से वह हाथ से निकल सकते हैं। तुरंत निर्णय लेकर आगे की कार्यवाही पर ध्यान दे व अच्छा से कार्य करें। व्यवसायिक गतिविधियां अच्छी चलती रहेंगी। आर्थिक लाभ होगा। सही शब्दों के चयन से बातचीत में भ्रम की स्थिति से बच सकते हैं।

🍯कुंभ
आज कुंभ राशि के जातकों के कारोबार में तनाव आ सकती हैं, परंतु बुद्धि विवेक से उनका हल ढूंढ़ने में सफल रहेंगे। बीमा एवं निवेश योजना के काम से जुड़े हुए जातकों के लिए दिन बहुत अनुकूल रहेगा। धन संचित करने के लिए दिन अच्छा है।

🐟मीन
आज मीन राशि के जातक अपनी चतुराई से समस्याओं का समाधान पाने में कामयाब रहेंगे। मन में असंतोष न रखें। लोग आपकी कामयाबी देखकर आपके प्रति द्वेष की भावना रखेंगे और इसके लिए दुष्प्रचार भी कर सकते हैं। संयम बनाए रखें। समय के साथ लोगों के सामने सच्चाई आ जाएगी। आर्थिक रूप से समय अनुकूल रहेगा।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

*हरि ॐ गुरुदेव.. ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *