आज का पंचांग : आज दिनांक 18 अक्टूबर 2021 सोमवार शुभसंवत् 2078
*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌸🌺🌸🌺
*विश्वरूपे विश्वेशे विश्वशक्ति समन्विते।*
*प्रसीद परमानंदे दुर्गे देवी नमोस्तुते।।*
🙏🙏🙏🙏
*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 18 अक्टूबर 2021 सोमवार*
शुभसंवत् :-2078
(राक्षस)
शाके :-1943
याम्यायनं सौम्यगोल:
ऋतु:- शरद
माह:- अश्विन
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- तेरस रात्रि 6:23 तक उपरांत चतुर्दशी,
नक्षत्र :- पूर्वाभाद्रपद दिन में 12:18 तक उपरांत उत्तराभाद्रपद,
योग:- ध्रुव रात्रि 11:04 तक उपरांत व्याघात,
कारण:- कौलव,
सूर्योदय :-प्रातः 06:18
सूर्यास्त : संध्या 05:42
सूर्य :- *चित्रा नक्षत्रे कन्या राशौ रवि,*
चंद्रमा :- *मीन राशौ चन्द्रः,*
*आज का राहूकाल* प्रातः-07:30 बजे से 09:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
का भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।
*तिथि का महत्व:- आज का पर्व त्योहार मुहूर्त और खास:-*
*आज सोमप्रदोष 13 व्रत, पद्मनाभ द्वादशी व्रत एवं रुद्राभिषेक पूजन स्थिर जीवन, उत्तम नौकरी,आजीविका, व्यवसाय, अखंड सुख सौभाग्य सन्तति सन्तान के साथ साथ माता महालक्ष्मी के प्रसन्न्ता व कृपा के लिए अति आवश्यक एवं सबके लिए लाभदायक होगा।*
*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*
*🌺आज का दैनिक राशि फल🌺*
🐏मेष
मेष राशि के जातकों के लिए आज मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। इसके अलावा जो जातक व्यवसाय में हैं आज उनकी सांय 5 बजे तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। भाग्य स्कोर : 81 प्रतिशत
🐂वृष
वृष राशि के जातकों का ध्यान आज नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में विजय, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे। भाग्य स्कोर : 79 प्रतिशत
👫🏻मिथुन
मिथुन राशि का आज का दिन काफी रचनात्मक है। यानी कि आज किसी रचनात्मक काम को पूरा करने में आप पूरा दिन बिता सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को जो काम सबसे अधिक प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। सहयोगियों की मदद से आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। आज शाम तक किसी विशेष कार्य की भी जिम्मेदारी आपकी सौंपी जा सकती हैं। घर-परिवार में सभी की मदद मिलेगी। भाग्य स्कोर : 84 प्रतिशत
🦀कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी सृजनात्मक है जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात्रि में किसी विशेष आयोजन में जाने का अवसर मिल सकता है। भाग्य स्कोर : 89प्रतिशत
🐅सिंह
सिंह राशि के लिए आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है। लेकिन धर्म-आध्यात्म की पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा। भाग्य स्कोर : 57प्रतिशत
👰🏼कन्या
आज आपसी वार्ता-व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए, इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा। भाग्य स्कोर : 58 प्रतिशत
⚖️तुला
आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए लाभकारक है। आज आपके कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। ज़मीन-जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। भाग्य स्कोर : 66 प्रतिशत
🦂वृश्चिक
आज वृश्चिक राशि के जातकों की माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अतः कार्यशील रहें। परिवार में सुख-शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। भाग्य स्कोर : 88 प्रतिशत
🏹धनु
आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नये कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है। भाग्य स्कोर : 54
प्रतिशत
🐊मकर
आज का दिन सामान्य है। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है। भाग्य स्कोर : 66 प्रतिशत
🍯कुंभ
आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें। भाग्य स्कोर : 56 प्रतिशत
🐟मीन
आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक आप कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा। भाग्य स्कोर :72 प्रतिसत
🙏आपका दिन मंगलमय हो..

*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
संपर्क :- 9934428775,
7004427683

