नेपाल बॉर्डर खुलने से जनकपुरधाम में चहल पहल बढी,भारतीय पर्यटक को किया गया स्वागत

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । करीब एक सप्ताह से जनकपुरधाम को जोड़ने वाली भिट्ठामोड़ नाका खुलने से जनकपुरधाम में भारतीय वाहन का आना शुरु हो गया है। भारतीय पर्यटक के आने से जनकपुलधाम में चहल पहल बढ गयी है।असहाय मंच नेपाल के अध्यक्ष बैद्यनाथ साह तथा उसकी धर्म पत्नी ने भारत के विहार राज्य के पटना से आए पर्यटक चंदन प्रकाश उसकी पत्नी सुष्मा प्रकाश तथा उनके पुत्र अखिल कुमार को अंग वस्त्र ओढा कर स्वागत किया।इस अवसर पर चंदन प्रकाश ने कहा कि जनकपुरधाम सहित नेपाल के काठमांडू ,मनोकामना में नेपाली भाईयों ने काफी अच्छा व्यवहार किया।उन्होने कहा कि भारत नेपाल में त्रेता युग से रोटी बेटी का संबंध है।इसे कोई तोड़ नहीं.सकता है।जनकपुर से जोड़ने वाली जटही नाका नहीं खोलने के लिए जनकपुरधाम के मेयर लाल किशोर साह तथा जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ ने भारत सरकार से खोलने की मांग की है।

