Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के कई राज्‍यों में भारी बारिश से हालात खराब, हाइ अलर्ट जारी

 

भारत के कई राज्‍यों में भारी बारिश से हालात खराब हो गए हैं। केरल में भारी वर्षा से बनी बाढ़ की स्थिति और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। कोट्टयम के कोट्टिकल इलाके में सबसे ज्यादा लोग मारे गए हैं। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे ज्यादा हैं। दर्जनों लोग घायल हैं जबकि करीब एक दर्जन लोग लापता है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। सेना के तीनों अंगों के बचाव दल और एनडीआरएफ की टीमें बचाव और राहत अभियान में जुट गई हैं। तमिलनाडु में भी हालात अच्‍छे नहीं हैं। उत्‍तराखंड में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com