Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत नेपाल का रिश्ता अटूट : राजा चौधरी

 


जनकपुरधाम /नेपाल भारत नेपाल का रिश्ता अटूट हैं। इस रिश्ते को कोई खत्म नहीं कर सकता है। उपरोक्त बातें बिहार प्रदेश केएन. डी. ए. के बरिष्ठ नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कलवार कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा चौधरी ने प्रदेश दो के गृह तथा संचार मंत्री द्वारा उनके आवास पर सम्मान कार्यक्रम के बाद पत्रकारों को बताया। राजा चौधरी ने कहा की नेपाल तथा भारत भले ही दो राष्ट्र हैं लेकिन दोनों देशों के संस्कृति वेष भूषा, खान पान, भाषा में समानता है। रामायण काल से दोनों देशों के बीच रोटी बेटी का संबंध है। राजा चौधरी ने कहा कि जनकपुरधाम को अयोध्या तक रामायण सर्किट के तहत सड़क निर्माण का काम चल रहा है।
इस अवसर पर राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव सीमा गुप्ता ने कहा कि भारतीय बेटी को नेपाल में सात बर्षो के बाद अंगीकृत नागरिकता कानून वनने से दोनो देशों के बीच वैवाहिक रिश्ते में खटास आना शुरू हो गया है। सरकार इस कानून में संशोधन करें। प्रदेश दो के गृह तथा संचार मंत्री ने कहा कि नेपाल के युवा खुली सीमा से नशीले टेवलेट, सूई लाकर प्रयोग कर रहे है। बिहार सरकार इसमें सख्ती वरतें। कोरोना के कारण डेढ साल तक दोनो देशों सीमा बंद के वाद एक सप्ताह से भिट्ठा मोड़ से वाहन आने के बाद वे दोनो जनकपुरधाम पहुंचे थे। जनकपुरधाम के मेयर लाल किशोर साह ने दोनो को अंग शस्त्र तथा जनकपुरधाम की पुस्तक देकर अपने कक्ष में स्वागत किया। राजा चौधरी तथा सीमा गुप्ता को असहाय मंच नेपाल के अध्यक्ष बैद्यनाथ साह ने भी स्वागत किया। दोनो नेताओं नेलोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी नेपाल के बरिष्ठ नेता तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री राजेन्द्र महतो से मिलकर भारत नेपाल के राजनीति घटना क्रम पर बात – चीत कीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com