लोसपा नेपाल मधेशी अधिकार के लिए लड़ती रहेगी : राजेन्द्र महतो

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । लोकतांत्रिक समाजबादी पार्टी मधेशी के समान अधिकार,मधेश के बिकास,संविधान संशोधन, अगीकृत नागरिकता प्राप्त व्यक्ति के संतान को वंशज नागरिकता के सतत प्रयत्नशील है।हम आखिरी दम तक लेकर रहेंगे।लोसपा का यही संकल्प हैउपरोक्त बातें रविवार को धनौजी गांव पालिका में आयोजित दीपावली,छठ शुभकामना आदान प्रदान कार्यक्रम के अवसर पर प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी नेपाल के बरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधान मंत्री तथा स्थानीय सांसद राजेन्द्र महतो ने कहा।उन्होने कहा लोकतांत्रिक पार्टी सभी वर्ग को लेकर चलने वाली पार्टी है।राजेन्द्र महतो ने कहा कि अपनेसंसदीय क्षेत्र में सड़क’,नाला,सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया।वे संसदीय कोष से निर्मित सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन किया।इस शुभकामना आदान -प्रदान कार्यक्रम में तीन दर्जन लोगो ने विभिन्न पार्टी त्याग कर लोकतांत्रिक पार्टी की सदस्यता लीं।जीवेन्द्र मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में विधायक परमेश्वर साह, संजय कुमार सिंह,रमण पांडे,जिला समन्यवय समिति के उप सभापति दीपेन्द्र झा, राजीव झा, मनोज चौधरी, अमर पंजियार,संजय चौधरी, लोसपा के जनकपुर अध्यक्ष राम चंद्र पंजियार, हंसपुर नगरपालिका के मेयर राम ज्ञान मंडल, अनिल महासेठ सहित कई नेता उपस्थित थे।

