Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भाजपा कृषक मित्र है कांग्रेस कृषक शत्रु – पत्रकार वार्ता में बोले प्रवीण गुगनानी

 


जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यालय में रविवार को भाजपा किसान मोर्चा ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी प्रवीण गुगनानी, भाजपा किसान नेता ऋषिराम सरले, कृष्णकुमार वर्मा, प्रेमराज छेरकी, रमेश पवार, सुधाकर माकोड़े सहित अनेक भाजपाई कृषक नेता सम्मिलित थे। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में मोर्चे की ओर से प्रवीण गुगनानी ने कहा कि आज जब रबी की बुवाई के लिए छोटे सीमान्त कृषकों को नगद राशि की सख्त आवश्यकता है तब प्रदेश किसान हितैषी मुख्यमंत्री शिवराज जी 77 लाख किसानों के खाते में 1540 करोड़ रुपये ट्रांसफर करके बड़ा ही सराहनीय कार्य किया है। गुगनानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर जी , प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा जी , मुख्यमंत्री शिवराज सिंहजी , कमल पटेल जी , मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष दर्शन चौधरी जी, भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला जी का आभार व्यक्त करते हुए पूरे बैतुल जिले के किसानों की ओर से उनका धन्यवाद किया। गुगनानी ने कांग्रेस के किसान विरोधी चरित्र के संदर्भ में कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ऋण माफी के नाम पर चुनाव जीती किन्तु उसने वादा खिलाफी की फलस्वरूप कांग्रेस के विधायक इसी मुद्दे पर कांग्रेस छोड़ गए व कमलनाथ सरकार गिर गई। कांग्रेस सरकार इसलिए भी गिरी क्योंकि कांग्रेस के विधायक राहुल गांधी से नाराज थे। राहुल गांधी ने यह कहा था कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते से मप्र के किसानों का कर्जा दस दिन में माफ कर दिया जाएगा और यदि मप्र की कांग्रेस सरकार ऐसा नही कर पाई तो हम मुख्यमंत्री से त्यागपत्र ले लेंगे। कांग्रेस ने वादाखिलाफ होकर कमलनाथ से त्यागपत्र नही लिया तो कांग्रेस के विधायक व जनता ने कमलनाथ को ही चलता कर दिया। आज भी कांग्रेस किसान विरोधी चरित्र दिखा रही है। जब मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने 77 लाख किसानों के खाते में 1540 करोड़ ट्रांसफर कर दिए तो कांग्रेस के पेट मे दर्द व मरोड़ क्यों हो रहा है। किसानों को यदि उनकी सम्मान निधि मिल रही है तो इसका  विरोध करना कांग्रेस के किसान विरोधी चरित्र पर ठप्पा लगाने जैसा है।
वार्ता में पत्रकार बन्धुओ ने अनेकों प्रश्न किये जिनका व्यवस्थित उत्तर वार्ता में दिया गया। अंत में आभार प्रदर्शन क्षेत्र के प्रतिष्ठित भाजपाई कृषक ऋषिराम सरले ने किया।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश किसान मोर्चाध्यक्ष दर्शन जी चौधरी से मिले निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में रविवार को एक साथ  भाजपा को धन्यवाद हेतु कांग्रेस के किसान विरोधी चरित्र को उघाड़ने हेतु पत्रकार वार्ताएं आयोजित की गई थी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 सितंबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com