Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कराची में भी ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ ने सारे रिकार्ड तोड़े

 

chennaiexpकराची। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ ने पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गत नौ अगस्त को ईद के मौके पर रिलीज होने के बाद से चेन्नई एक्सप्रेस की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अभिनय से सजी इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेंट्टी ने किया है।

पाकिस्तान की सबसे बड़ी फिल्म वितरक कंपनी आइएमजीसी के प्रवक्ता ने मुहम्मद कादरी ने बताया, इसमें कोई संदेह नहीं है कि देश में भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन की इजाजत मिलने के बाद से चेन्नई एक्सप्रेस यहां सबसे बड़ी हिट साबित होने वाली भारतीय फिल्म है। आइएमजीसी दुबई से भारतीय फिल्मों का आयात करती है। chennai-express-1

यह भी पढें   ‘हनुमान अंश’ सनातन चेतना के पुनर्जागरण का संकेत है !

कादरी ने कहा कि चेन्नई एक्सप्रेस कराची के आठ सिनेमाघरों में चल रही है और अब तक चार करोड़ रुपये की कमाई की है। इससे पहले कराची में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म दबंग थी। कादरी ने कहा कि चेन्नई एक्सप्रेस के टिकटों की काफी डिमांड है और रोजाना इसके पांच से छह शो दिखाए जा रहे है। पाकिस्तान के फिल्म आलोचकों ने भी फिल्म पर अच्छी प्रतिक्रिया दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com