जो जीवन जीने की विधा सिखाए, वही होता है शिक्षक : अमिताभ बच्चन
मुंबई। सीखने की कोई उम्र नहीं होती और अगर सीखना बंद तो जीतना बंद। आजकल यही नारा अमिताभ बच्चन क्विज शो केबीसी के लिए बुलंद कर रहे हैं। इसी टैगलाइन को ध्यान में रखते हुए हमने उनसे शिक्षक दिवस के अवसर शिक्षक और शिक्षा के मायने पूछ लिए। उनका जवाब था, ‘शिक्षक वह होता है जो आपको जीवन जीने की विधा सिखाता है। वो आपका दोस्त, सहेली, पड़ोसी और माता-पिता भी हो सकते हैं। एक अच्छा शिक्षक कभी सिखाने से नहीं थकता और एक एक अच्छा छात्र कभी भी सीखने से नहीं थकता। मैंने अपने जीवन में हर-पल सीखा है। इलाहाबाद समेत अन्य शहरों में मेरी पढ़ाई की बात हो या फिर मुबंई में आकर अभिनय करने की बात, मैंने हमेशा अपने वरिष्ठों से सीखा है।
पिछले दिनों मैंने सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपनी व्यस्तता इसीलिए बढ़ाई कि मैं युवा दोस्तों की गतिविधियां देखकर हतप्रभ रह जाता था। मैंने जब ट्विटर और फेसबुक पर अपनी सक्रियता बढ़ाई तो पता चला कि युवा कितने रचनात्मक हैं। इसी वजह से मैंने भी कुछ लिखना प्रारंभ किया। हालांकि, लिखना मेरे लिए हमेशा बाबू जी की प्ररेणा से ही होता रहा है। इन दिनों मेरे कवर पेज पर आप जो कविता पढें़गे वह कहीं न हीं बाबू जी की प्रेरणा और युवा दोस्तों की बदौलत है। लेकिन मैं कल भी कहता था और आज भी कह रहा हूं कि कविता लिखना या दुनिया का दूसरा कोई भी काम किसी काम से कम महत्वपूर्ण नहीं है। जैसे मैं कवि नहीं बन सकता वैसे कवि अभिनेता नहीं बन सकता। दुर्गेश सिंह,j

