Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चेन्नई एक्सप्रेस ने तोड़ा ‘थ्री इडियट्स’ का रिकॉर्ड

 

चेन्नई एक्सप्रेस ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत करते हुए पेड प्रिव्यू कलेक्शन में ‘थ्री इडियट्स’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चेन्नई एक्सप्रेस ने गुरुवार को देश भर में आयोजित पेड प्रिव्यू शो के ‍जरिये 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। थ्री इडियट्स ने 2.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

शुक्रवार को भी सिनेमाघरों में भारी भीड़ नजर आ रही है और शनिवार-रविवार के ज्यादातर शो फुल हो चुके हैं। फिल्म के प्रति क्रेज को देखते हुए कहा जा सकता है कि ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ अपने पहले वीकेंड में शानदार कमाई करने वाली है। इस फिल्म का इम्तिहान सोमवार से शुरू होगा। फिलहाल फिल्म को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया मिश्रित है।

चेन्नई एक्सप्रेस

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com