६ महिनों के बाद ड्राइभिङ लाइसेन्स के लिए आवेदन खुल गया
काठमांडू, २६ अक्टूबर । यातायात व्यवस्था विभाग ने ६ महीनों के बाद नयां सवारी चालक अनुमति पत्र (ड्राइभिङ लाइसेन्स) के लिए आवेदन खोल दिया है । कोरोना वायरस संबंधी जोखिम को मध्यनजर करते हुए विभाग ने गत वैशाख १६ गते से आवेदन बंद किया था । विभाग के प्रवक्ता डा. लोकनाथ भुसाल ने कहा कि सोमबार रात से आवेदन प्रणाली को खुला किया गया है, अब योग्य और इच्छुक व्यक्ति नियमित रुप में आवेदन दे सकते हैं ।
प्रवक्ता भुसाल के अनुसार अब दैनिक कोटा निर्धारण कर आवेदन लिया जाएगा । नयां आवेदकों को अब विभाग द्वारा सार्वजनिक अंकभार प्रणाली अनुसार परीक्षा लेने की तैयारी है । नयां मापदण्ड अनुसार अब लिखित परीक्षा के लिए ४–४ नम्बर का २५ प्रश्न है । उक्त प्रश्नों का अंकभार १०० है । लिखित परीक्षा में पास होने के लिए ६० अंक प्राप्त करना अनिवार्य है । लिखित परीक्षा के लिए विभाग ने ५०० वस्तुगत प्रश्न–उत्तर संग्रह भी सार्वजनिक किया है, इसीमें से प्रश्न किया जाएगा ।
इसीतरह प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए भी १०० अंकभार है । प्रयोगात्मक परीक्षा में पास होने के लिए ७० अंक प्राप्त करना अनिवार्य है । इससे पहले प्रयोगात्मक परीक्षा में शतप्रतिशत अंक प्राप्त करना पड़ता था, अब सामान्य गल्ती के कारण लाइसेन्स प्राप्ति से बंचित होना नहीं पड़ेगा ।

