53 किलो गांजा के साथ उदयपुर कटारी में एक गिरफ्तार

माला मिश्रा बिराटनगर ।1 नंबर प्रदेश के उदयपुर जिला अंर्तगत कटारी थाना पुलिस ने 53 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है । 1 नंबर प्रदेश प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार गिरफ्तार यूवक का पहचान कटारी नगरपालिका वार्ड 9 निवासी 20 वर्षीय प्रेम परियार के रूप में हुआ है ।प्रदेश प्रहरी कार्यालय से दी गई जानकारी अनुसार कटारी जंगल मे पुलिस ने उसे गांजा के साथ गिरफ्तार किया है । सोमवार के सुवह की गई गिरफ्तारी के बाद गिरफ्तार यूवक के पूछताछ व आगे का पुलिस अनुसंधान कर रही है ।

