नयां ६६६ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण, ११ संक्रमितों की मृत्यु
काठमांडू, २६ अक्टूबर । पिछले २४ घंटे में ६६६ लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है । स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों में ११ लोगों की मौत हुई है, इसी अवधि में ६२२ लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं ।
पिछले तथ्यांक अनुसार नेपाल में कुल संक्रमितों की संख्या संख्या ८ लाख १० हजार २९८ पहुँच गई है । वहीं, नेपाल में मरने वालों की संख्या ११ हजार ३७२ पहुंच गई है और ७ लाख ८८ हजार ६३० लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं ।
मंत्रालय के मुताबिक, देश भर में फिलहाल सक्रिय संक्रमितों की संख्या १०,२९६ है, इसमें से ९ हजार ५१२ होम आइसोलेशन में हैं और ७८४ संस्थागत आइसोलेशन में हैं । कोरोना मरीजों में से २५२ का इलाज आईसीयू में और ९० का वेंटिलेटर में चल रहा है ।
मन्त्रालय के अनुसार १० साल से कम उम्र के १२ बच्चों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है और ११ से २० साल की उम्र के ४५ कोरोना संक्रमित बढ़ गए हैं ।

