तन्त्र–मन्त्र के बहाने पत्नी और बेटी की हत्या
विराटनगर, २६ अक्टूबर । इलम पुलिस ने तन्त्र–मन्त्र के बहाने पत्नी और बेटी की हत्या आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार होनेवाले व्यक्ति है इलाम जिला देउमई नगरपालिका–५ के बारुङ निवासी ३३ वर्षीय कमल (पूर्णचंद्र) तमांग ।
पुलिस का कहना है कि मंगलवार की सुबह ६ बजे उन्होंने खुद उपचार (तन्त्र–मन्त्र) के बहाने ३४ वर्षीय पत्नी सीता तमाङ और १६ वर्षीय बेटी शिक्षा तमाङ की गर्दन और शरीर के विभिन्न हिस्सों पर काट लिया था । पुलिस ने बताया कि काटने के दौरान ही मां–बेटी की मौत हो गई है ।
घटना की सूचना मिलने के बाद अस्थाई पुलिस चौकी गजुरमुखीधाम से परिचालित पुलिस टीम ने तमाङ को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस का कहना है कि घटना की जांच हो रही है ।

