तेजाब पीडित मुस्कान खातून को प्रदेश सरकार की ओर से फिर ५ लाख सहायता

जनकपुरधाम, २६ अक्टूबर । दो साल पहले तेजाब हमला में पड़नेवाली बीरगंज निवासी मुस्कान खातून को प्रदेश–२ सरकार ने फिर ५ लाख सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है । इससे पहले भी प्रदेश सरकार ने खातून को ५ लाख रुपये प्रदान किया था ।
मंगलवार सम्पन्न प्रांतीय मंत्रिपरिषद की बैठक ने खातून को पांच लाख रुपये अतिरिक्त देने का फैसला किया गया है । मुख्यमंत्री कार्यालय तथा मंत्रिपरिषद कार्यालय का कहना है कि खातून का उपचार हो रहा है, इसीलिए पुनः सहायता करने का निर्णय लिया गया है ।
इससे पहले बीरगंज नगरपालिका के मेयर विजय सराबगी ने अपने व्यक्तिगत तलब–भत्ता से खातून को दो लाख सहयोग किया था । इसी तरह खातून के इलाज के लिए संघीय सरकार ने भी तीन लाख रुपये उपलब्ध कराया था ।

