भूमिहीनों का जल्द ही व्यवथापन किया जाएगाः मन्त्री श्रेष्ठ
चितवन, २६ अक्टुबर । भूमि व्यवस्था तथा सहकारी तथा गरीबी निवारण मन्त्री शशि श्रेष्ठ ने कहा कि भूमिहीन गरिबों की व्यवस्थापन के लिए मन्त्रालय योजना बना रही है । मंगलवार को चितवन में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक मंत्रालय के पास औपचारिक कार्यक्रम के अलावा कुछ नहीं है और गरीबी उन्मूलन की योजना बनाकर काम करने की योजना में मन्त्रालय है ।
मन्त्री श्रेष्ठ ने कहा– ‘गरीबी दूर करने के लिए औपचारिक कार्यक्रम के अलावा और कुछ नहीं है । अभी जो योजना है, हम लोग उसी में काम कर रहे हैं । लेकिन थप योजना के लिए विमर्श हो रही है ।’
मंत्री श्रेष्ठ ने यह भी कहा कि सुकुम्बासी समस्या समाधान के लिए सरकार संविधान अनुसार काम कर रहा है । उन्होंने आगे कहा– ‘लोगों को अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करने में सक्षम होना भी चाहिए । हमारे यहां लम्बे समय से सुकुम्बासी समस्या है, अब इसको जल्द ही व्यवस्थापन किया जाएगा ।’

