Tue. Oct 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:-आज दिनांक 28 अक्टूबर 2021 गुरुवार शुभसंवत् – 2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌸🌺🌸
*ॐ दुर्गे दुर्गे महामाये सर्व शक्ति स्वरूपिणी।*
*त्वं काली कमला ब्राह्मी त्वं जया विजया शिवा।।*
*नमो देव्यै महादेव्यै सिद्ध्यै शान्त्यै नमो नम:।*
*धर्मं देहि यशो देहि फलदायै नमो नम:।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:-*
*28 अक्टूबर 2021 गुरुवार*
शुभसंवत् :- 2078
शाके:-1943
याम्यायन सौम्यगोल:
ऋतु:- शरद
माह:- कार्तिक
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- सप्तमी प्रातः 8:17 तक उपरांत अष्टमी,
नक्षत्र :- पुनर्वसु प्रातः 6:37 तक उपरांत पुष्य,
योग:- साध्य रात्रि 12:11 तक उपरांत शुभ,
करण:- वव,
सूर्योदय :- प्रातः 06:25
सूर्यास्त : संध्या 05:35
सूर्य :- *स्वाती नक्षत्रे तुला राशौ सूर्य:*
चंद्रमा :- *कर्क राशौ चन्द्रः*

*आज का राहूकाल*
दोपहर :-1:30 बजे से 3:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:25 तक।
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो दधि खाएं एवं दधि हल्दी चावल का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।

*आज का पर्व त्यौहार, तिथि मुहूर्त व खास:-*
*आज कालाष्टमी व्रत एवं सन्तान के लिए अहोई व्रत उत्तम आयु आरोग्यता विद्या बुद्धि एवं सुरक्षा दायक होगा। आज का अहोई व्रत सभी सन्तान लिए सर्व सिद्धिदायक, उत्तम आयु आरोग्यता, विद्या बुद्धि दायक, भाग्यकारी एवं लाभकारी होगा।*
*आज का अष्टमी व्रत सबके लिए उत्तम नौकरी आजीविका, सुख सौभाग्य, आयु आरोग्यता एवं धन वंश हेतु कल्याणकारी होगा।*
*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

यह भी पढें   बाढ़ और भूस्खलन से बेनी–जोमसोम–कोरला सड़क को भारी नुकसान, पुनर्निर्माण के लिए 3 से 4 अरब रुपये की जरूरत

*🌺आज का दैनिक राशि फल:-🌺*

🐏मेष
आज मेष राशि के जातकों का फोकस संचित धन जमा कर समृद्धि बढ़ाने पर रहेगा। इसके लिए वह आर्थिक सलाहकार से विस्तृत चर्चा भी करेंगे।धन एकत्रित करने की राह में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए जोश में काम करेंगे। प्रॉपर्टी की खरीद पर धन खर्च होगा।

🐂वृष
आज वृष राशि के जातकों को अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की जरूरत रहेगी। गलत काम करने या दूसरों पर दबाव बनाने से आपका ही अहित हो सकता है। खर्च बढ़ेगा। जिसे नियंत्रित करने के लिए कठोर रुख अपनाना पड़ेगा। कमाई के लिए दिन ठीक है।

👫🏻मिथुन
आज मिथुन राशि के जातक हर संघर्ष का बहादुरी से सामना करेंगे। बाधाएं रहेंगी, जिन्हें आप अपने साहस के बल पर दूर करने में कामयाब रहेंगे। विदेशी स्रोत से धन लाभ की संभावना बनती है। व्यवसाय के लिए जो भी धन खर्च करेंगे, वह दोबारा आमदनी कराने में सहायक सिद्ध होगा।

🦀कर्क
आज कर्क राशि के जातक अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कामकाज में आसानी से तरक्की व मान सम्मान प्राप्त होगा। आपकी इच्छाओं को पूरा करने वाला दिन है। मित्रों के साथ काम के साथ-साथ सुनहरे पल बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक लिहाज से दिन सर्वश्रेष्ठ है।

यह भी पढें   पुलिस अस्पताल को मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित करने की तैयारी: प्रधानमंत्री शाह

🐅सिंह
आज सिंह राशि के जातक जोश और उत्साह के साथ अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। बहुत तेजी से समय से पहले अपने काम पूरा करने के लिए दिन अनुकूल है। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी और आपके दुश्मन आपके सामने स‍िर नहीं उठा पाएंगे। कमाई के लिए दिन सामान्य है, जो भी कमाएंगे वह खर्च हो जाएगा।

👰🏼कन्या
आज कन्या राशि के जातकों की वरिष्ठ अधिकारियों से वाद-विवाद की संभावना बन जाती है। आप नए तरीके से काम करना चाहेंगे, जो उन्हें पसंद नहीं आएगा। उच्च अधिकारियों के साथ बेवजह का पंगा लेने से बचें, वरना आपकी रिपोर्टिंग गलत हो सकती है। कमाई के लिए दिन अच्छा है। आपके प्रयास कामयाब रहेंगे।

⚖️तुला
आज तुला राशि के जातक ताकत के बल पर दुश्मनों से लोहा ले सकेंगे। कूटनीतिक मामलों के लिए समय अनुकूल है। दूसरे लोगों की गोपनीय बातों को भी आप बाहर निकालने का प्रयास कर सकते हैं। अपनी बातों को सीक्रेट रखने का प्रयास करेंगे। कमाई अच्छी रहेगी। मनोरंजन पर धन खर्च होगा।

🦂वृश्चिक
आज वृश्चिक राशि के जातकों में अपने व्यापार-व्यवसाय को लेकर पागलपन की हद तक जुनून रहेगा।
व्यापार विस्तार के लिए बिना सोचे-समझे कार्य ना करें।
ग्राहकों के साथ भी नरमी से पेश आना अच्छा रहेगा।
आर्थिक लिहाज से दिन कुछ खास नहीं है।
खर्चे अधिक लगे रहेंगे।

🏹धनु
आज धनु राशि हर संघर्ष का बहादुरी से सामना करेंगे। उनके जबरदस्त तेज के आगे दुश्मन टिक नहीं पाएंगे। बेहतरीन दिन है, मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मानसिक अंतर्द्वंद खत्म होंगे। खर्चों पर लगाम लगाने का प्रयास करें। चोट लगने का खतरा है इसलिए ध्यान से काम करें।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में विजयादशमी, दीपावली और छठ पर्व पर शुभकामना आदान प्रदान कार्यक्रम आयोजित

🐊मकर
आज मकर राशि के जातक तीव्रता से निर्णय लेंगे, जल्दबाजी में कोई चूक ना हो इस बात का ध्यान रखें और सभी पहलुओं को अच्छी तरह से समझने के बाद ही आगे बढ़ें। कमाई के लिए बेहतरीन दिन है, उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्ति के योग बनते हैं। बढ़े हुए खर्चों को संभालने का प्रयास करें। मानसिक शांति के लिए ओम नमः शिवाय का जाप करना अच्छा है।

🍯कुंभ
आज कुंभ राशि के जातकों के उतावलेपन की वजह से माहौल खराब हो सकता है। कुछ लोग अपने कार्यों को घर से ही पूरा करने का प्रयास करेंगे। ज्यादा प्लानिंग करने की बजाए समय की धारा के साथ चलते रहें। दिन सर्वश्रेष्ठ रहेगा। कमाई के लिए दिन सामान्य है। पुराना पैसा प्राप्त करने के प्रयास सार्थक होंगे।

🐟मीन
आज मीन राशि के जातक अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। जोखिमपूर्ण कार्य पूरा करने से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। छोटे भाई बहन या पड़ोसियों के साथ रिश्तो में तनाव आ सकता है, गलत बयानबाजी से बचना बेहतर रहेगा। कमाई के लिए दिन अच्छा है। आपके प्रयास धन को संचित करने में सहायक सिद्ध होंगे।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com