Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दीपावली में इन बीस जगहों पर अवश्य रखें जलता हुआ दीपक

 

दीपावली पर अकसर द्वार, तुलसी या पूजा स्थान पर दीपक जलाकर रखे जाते हैं। हालांकि कुछ ऐसी भी जगहें हैं जहां पर कुछ लोग ही दीये जलाकर रखते होंगे। आइए जानते हैं कि दीवाली की रा‍त को कितनी जगहों पर दीपक जलाकर रखना चाहिए। जानिए इससे मिलने वाला लाभ के बारे में भी।

1. दीपावली के दिन लक्ष्‍मी की पूजा करने के लिए एक दीपक जलाया जाता है। वह दीपक पीतल या स्टील का होता है। यह सात मुखी दीपक होता है जिससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

2. कहते हैं कि दीपावली की रात को देवालय में गाय के दूध का शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे तुरंत ही कर्ज से छुटकारा मिलता है और आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।

यह भी पढें   रक्तपात, अंधकार और प्रशासनिक उदासीनता: गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में गहराता संकट : अनिल तिवारी

3. दीपावली की रात को तीसरा दीया तुलसी के पास जलाया जाता है। आपके घर में तुलसी नहीं है तो और किसी पौधे के पास यह दीया रख सकते हैं। इसे भगवान विष्णु और माता तुलसी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।
4. चौथा दीपक दरवाजे के बाहर दहलीज़ के दाएं और बाएं रखा जाता है और बनाई गई रांगोली के बीच में भी रखते हैं। इसे धन की मनोकामना पूर्ण होती है।

5. पांचवां दीया पीपल के पेड़ के नीचे रखकर आते हैं। इससे यम और शनि के दोष नहीं लगते हैं। साथ ही इससे धन की समस्या भी दूर होती है।

6. छठा दीपक पास के किसी मंदिर में रखना जरूरी होता है। इससे सभी देवी और देवता प्रसन्न होते हैं।

यह भी पढें   बजेट में सिलिकॉन वैली का सपना लेकिन लोकतंत्र पर खतरा : संतोष मेहता

7. सातवां दीपक कचरा रखने वाले स्थान पर रखते हैं। इससे घर की नाकारात्मकता बाहर निकल जाती है।

8. आठवां बाथरूम के कोने में रखते हैं। इससे राहु और चंद्र के दोष समाप्त हो जाते हैं।

9. नौवां दीपक मुंडेर पर या आपके घर में गैलरी हो तो वहां रखते हैं।

10. दसवां घर की दिवारों पर की मुंडेर पर या बॉउंड्रीवाल पर रखते हैं।

11. ग्यारहां दीपक खिड़की में रखते हैं।
12. बारहवां दीपक छत पर रखते हैं।

13. तेरहवां दीपक किसी चौराहे पर रखकर आते हैं। ऐसा करने पर पैसों से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं।

14. चौदहवां दीपक दीपावली पर कुल देवी या देवता, यम और पितरों के लिए भी जलाया जाता है।

यह भी पढें   सीमा सुरक्षा बैठक के लिए भारतीय टीम नेपाल में

15. पंद्रहवां दीपक गौशाला में रखते हैं। इससे गायों की माता सुरभी और भगवान श्रीकृष्‍ण प्रसप्न होते हैं।

16. किसी बिल्व पत्र के पेड़ के नीचे दीपावली की शाम दीपक लगाएं। यहां दीपक लगाने पर भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

17. घर के पास कोई नदी, तालब या जलाशय हो तो वहां पर रा‍त्रि के समय दीपक लगाने से सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिलती है।

18. कई लोग शमशान में या किसी सुनसान मंदिर में भी दीया रखकर आते हैं। इससे आसमानी शक्तियों की मदद मिलती है।

19. पितरों का आशीवार्द प्राप्त करने के लिए घर के दक्षिण भाग में दीया लगाएं।

20. घर के हर कोने में दीपक जलाना चाहिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *