Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुलिस से शख्स की गुहार, पत्नी के साथ नहीं रह सकता मुझे जेल में डाल दो

 

यह घटना इटली की है। यूरो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के गुडोनिया इलाके में एक शख्स पुलिस के पास पहुंच गया और उसने अपनी पूरी कहानी पुलिस को सुनाई। उसने पुलिस से कहा कि उसे जेल में शिफ्ट किया जाए क्योंकि वह अपनी पत्नी के साथ नहीं रह सकता है। उसका कहना है कि पत्नी के साथ घर में रहने से बेहतर है कि वह जेल में रहे।

यह भी पढें   दो-तिहाई बहुमत भी नहीं दे सकता स्थिरता की गारंटी, सुशासन जरूरी : सुशीला कार्की

रिपोर्ट के मुताबिक शख्स मूल रूप से अल्बानिया का रहने वाला है। उसने पुलिस से कहा पत्नी के साथ घर में रहना काफी तकलीफदेह है क्योंकि मेरी घरेलू जिंदगी नर्क हो गई है, मैं और नहीं झेल सकता, मैं जेल जाना चाहता हूं। हालांकि पुलिस ने पत्नी के बारे में उससे ज्यादा नहीं पूछा कि क्या वह शख्स से झगड़ा करती है या किसी अन्य कारणों से दोनों अलग होना चाहते हैं। क्योंकि शख्स खुद कई मामलों में आरोपी है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 6 सितंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

पुलिस ने बताया कि शख्स को हाल ही में ड्रग से जुड़े अपराध को लेकर कई महीने से हाउस अरेस्ट में रखा गया था। उसे अभी कुछ साल और हाउस अरेस्ट में ही रहना था। जमानत पर बाहर था लेकिन जब वह पुलिस के पास पहुंचा तो उसे एक अन्य मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अधिकारियों ने उसे जेल में डाले जाने का आदेश दे दिया।

यह भी पढें   बाढ़ ने छीन लिया बचपन: रसुवा में भाई-बहनों और अपनों की तलाश में भटक रहे बच्चे

फिलहाल शख्स के अनुरोध को पुलिस ने मानते हुए उसे अरेस्ट कर लिया है। शख्स की यह कहानी वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स उसके मजे भी लेने लगे। कुछ का कहना है कि यह शख्स पहले से ही अपराधी है और उसको पता है कि वह जेल में ही रहने वाला है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com