Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

IND vs AFG: भारत ने आखिर T20 विश्व कप में चखा जीत का स्वाद, अफगानिस्तान को 66 रनों से धोया

 

T20 World Cup India vs Afghanistan: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को पहली जीत मिली गई है. अफगानिस्तान को भारत ने 66 रनों से हरा दिया है. अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 144 रन ही बना सकी. इससे पहले भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पहले खेलते हुए भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 210 रन बनाए. भारत के बल्लेबाजों ने तूफावी अंदाज में बल्लेबाजी की,.रोहित ने 47 गेंद पर 74 रन बनाए तो वहीं केएल राहुल ने 48 गेंद पर 69 रन की पारी खेली. इसके अलवा ऋषभ पंत ने 13 गेंद पर 27 रन की नाबाद पारी खेली, वहीं, हार्दिक पंड्या ने 13 गेंद पर 35 रन बनाए और टीम के स्कोर को 210 रन पर ले जाने में सफल रहे

यह भी पढें   खेल के मैदान में नेपाल का बढ़ता कदम और हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : कृतिका यादव

 

T20 World Cup India vs Afghanistan: टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का मुकाबला अफगानिस्तान की टीम के साथ है, भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारतीय प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं तो वहीं अफागनिस्तान की टीम में असरगर की जगह शरफ़ुद्दीन अशरफ़ खेल रहे हैं.

 

भारत कप्तान कोहली ने कहा कि सूर्यकुमार फिट हैं और उन्हें आजके मैच में शामिल किया गया है. इसके अलावा वरूण चक्रवर्ती की जगह अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गाय है. भारतीय टीम को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए यह मैच हार हाल में जीतना है, सिर्फ मैच ही नहीं बल्कि बड़े अंतर से मैच को जीतने होंगे. दोनों टीमों के बीच यह मैच अबुधाबी में खेला जाएगा, जहां अफगानिस्तान की टीम का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है. शेख जायद स्टेडियम,

यह भी पढें   एशियाई खेलकूद– उसु खिलाड़ी सुस्मिता तामाङ  को १३वां स्थान

 

अबु धाबी में अफगानिस्तान ने टी-20 इंटरनेशनल में कुल  11 मैच खेले हैं जिसमें जिसमें 9 में जीत हासिल हुई है. इस मैदान पर राशिद खान का राज रहा है. राशिद ने इस मैदान पर कुल 11 विकेट चटकाए हैं. भारत के सामने राशिद खान और मुजीब उर रहमान की चुनौती रहेगी. दोनों स्पिनरों के खिलाफ भारत के बल्लेबाज कैसी बल्लेबाजी करते हैं यह देखना आजके मैच में काफी दिलचस्प रहने वाला है. भारत की संभावित इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. उम्मीद है कि सूर्यकुमार यादव आजके मैच में खेलते हुए दिखेंगे. इसके अलावा अनुभवी अश्विन के भी खेलने की उम्मीद है

यह भी पढें   शिक्षा मंत्रालय का आग्रह आश्विन ८ और ९ को विद्यालय बंद करें

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com