Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

T20 WC IND vs SCO: भारत ने 6.3 ओवर में ही जीता मैच, राहुल और रोहित की धमाकेदार पारी

 

T20 WC IND vs SCO Live: भारतीय गेंदबाजों ने मचाया धमाल, स्कॉटलैंड केवल 85 रन पर सिमटी

T20 WC India vs Scotland Live Updates: स्कॉटलैंड के खिलाफ अहम मैच में भारत के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी है. यानि स्कॉटलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में वरूण चक्रवर्ती को शार्दुल ठाकिर की जगह मौका दिया है. सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं के बरकार रखने के लिए भारत की टीम को स्कॉटलैंड के खिलाफ पूरा दमखम दिखाना होगा और एक बड़ी जीत हासिल करनी होगी, अफगानिस्तान के खिलाफ मिली 66 रनों की धमाकेदार जीत के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं. टीम के बल्लेबाज फॉर्म में वापस आ गए हैं. ऐसे में आज स्कॉटलैंड के खिलाफ भारतीय टीम पूरा जोर दिखाएगी

यह भी पढें   एनपीएल के तीसरे संस्करण में पहला मैच लुम्बिनी लायंस और सुदूरपश्चिम रोयल्स बीच

Ind vs Sco Live: नामीबिया की हार के बाद अब भारत के सामने सेमीफाइनल के लिए बचा यह सीधा रास्ता, जान लें

टीम विराट (Virat Kohli) जारी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में आज एक और अहम मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ भिड़ने जा रही है. करोड़ों भारतीयों को अब स्कॉटिश टीम के खिलाफ जीत से ज्यादा भारतीय टीम के नेट रन-रेट और उस परिदृश्य की चिंता होने लगी है, जिसके तहत भारत सेमीफाइनल में जगह बना सकता है. वो शर्तें, जो भारतीय टीम को अंतिम चार का हिस्सा बनने के लिए पूरी करनी ही होंगी. यह सही है कि अफगानिस्तान के खिलाफ मिली 66 रन की जीत ने भारत का नेट रन-रेट -1.609 to +0.073 हो गया, लेकिन अभी भी मीलों का सफर बाकी है. चलिए आपको वो शर्तें बता देते हैं, जो फिलहाल भारतीय टीम के लिए चुनौती हो चली हैं और जहां उन्हें भाग्य के भी सहारे की जरूरत होगी.

यह भी पढें   भारत विकास परिषद ने अनु बस्ती गम्हरिया के बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री, शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

 

शर्त नंबर- 1
पहली शर्त तो यही है कि भारत और आज स्कॉटलैंड और फिर एक दिन बाद नामीबिया के खिलाफ दोनों मैचों को ज्यादा से ज्यादा बड़े अंतर से जीतना होगा. जितना ज्यादा नेट-रन रेट सकारात्मक होगा, टीम इंडिया के लिए पहली शर्त के लिए उतना ही अच्छा होगा. इसके लिए भारतीय टीम को एक ईकाई के रूप में खेलना होगा. टीम को न केवल बॉलिंग और बल्लेबाजी बल्कि फील्डिंग में भी दमदार प्रदर्शन करना होगा.

यह भी पढें   एनपीएल के तीसरे संस्करण में पहला मैच लुम्बिनी लायंस और सुदूरपश्चिम रोयल्स बीच

 

2. शर्त नंबर-2
दूसरी शर्त के तहत अब जबकि नामीबिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 52 रन से जीत चुका है, तो अब भारत की पहली शर्त के तहत तमाम मेहनत तभी सफल हो पाएगी, जब अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को हरा देगी. अगर ऐसा होता है, तो फिर इससे ग्रुप में पाकिस्तान के बाद बाकी तीनों टीनों के तीन-तीन अंक हो जाएंगे. ऐसे में जिसका नेट-रन रेट सबसे बेहतर होगा, उसी के लिए अंतिम चार का दरवाजा खुलेगा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com