Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ENG vs RSA Live score: दक्षिण अफ्रीका ने 12वें ओवर में छुआ 100 का आंकड़ा, वॉन डेर का 50

 

England vs South Africa, 39th Match, Super 12 Group 1 – Live Cricket Score: यूएई में जारी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में आज के दूसरे मुकाबले में शारजाह में दक्षिण अफ्रीका ने बल्लेबाजी करते हुए अपने दो विकेट गंवा दिए हैं. उसने 12वें ओवर में सौ के आंकड़े को पार कर लिया है. रैसी वॉन डेर डुसेन अर्द्धशतक जमाकर नाबाद हैं.

 

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की जीत ने ग्रुप 1 की एक और टीम दक्षिण अफ्रीका की सेमीफाइनल की डगर को बहुत ही ज्यादा चुनौतीपूर्ण बना दिया.

 

इंग्लैंड पहले से ही करीब-करीब अंतिम चार में पहुंच चुका है, तो ऑस्ट्रेलिया के भी विंडीज पर जीत के बाद 8 अंक हो गए हैं. कंगारुओं की इस जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका को बहुत ही असाधारण प्रदर्शन करना होगा.

 

ऑस्ट्रेलिया की करीब चार ओवर पहले जीत ने दक्षिण अफ्रीका का काम बहुत चैलेंजिंग कर दिया है और अफ्रीकी टीम को अंतिम चार में पहुंचने के लिए जीत के साथ ही बेहतर नेट-रन रेट के लिए सुपर से ऊपर का प्रदर्शन करना होगा, जो किसी चमत्कार या बहुत ही बड़े उलटफेर से कम नहीं होगा. यह आप इस बात से समझें कि अगर दक्षिण अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाता है, तो उसे ऑस्ट्रेलिया को नेट रन रेट में मात देने के लिए इंग्लैंड को 88 या इससे कम स्कोर के भीतर ऑलआउट करना होगा. चलिए दोनों देशों की फाइनल XI पर गौर फरमा लें:

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *