मेरा लक्ष्य दोगुना राजस्व इकठ्ठा करना हैः वित्त मंत्री शर्मा

काठमांडू, ९ नवम्बर । वित्त मन्त्री जनार्दन शर्मा ने दावा किया है कि वह अपनी कार्यकाल में दो गुना राजस्व इकठ्ठा करना चाहते हैं, यही उनका लक्ष्य है । सिन्धुपाल्चोक जिला स्थित नेपाल–चीन सीमा क्षेत्र तातोपानी भन्सार कार्यालय निरक्षण करते हुए मंगलबार उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
वित्त मन्त्री शर्मा ने कहा– ‘जो लक्ष्य निर्धारित है, उससे दो गुना राजश्व संकलन करने का लक्ष्य मैंने लिया है । सिर्फ निर्धारित लक्ष्य से अब कुछ होनेवाला नहीं है । राजस्व वृद्धि के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं ।’ उन्होंने कहा कि पिछली बार हुई अनपेक्षित बारिश के कारण राजश्व संकलन और आर्थिक वृद्धि में कुछ चुनौतियां आ गई है । इसीलिए राजश्व संकलन लक्ष्य के अनुसार होने का विश्वास भी उन्हों लिया है ।
तातोपानी सडक खण्ड की स्तरोन्नति के लिए चीन सरकार के साथ समन्वय करने की बात भी उन्होंने कहा । उनका मानना है कि तातोपानी भन्सार एक अन्तर्राष्ट्रीय नाका है, सरकार इसको विशेष महत्व के साथ देख भी रही है । उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय समन्वय के आधार पर इस नाका को विस्तार र विकास करना चाहिए ।
अर्थमन्त्री शर्मा ने चीन सरकार के सहयोग में निर्मित सुखा बन्दरगाह को भी निरीक्षण किया है । स्मरणीय है, कोरोना महामारी के बाद तातोपानी नाका बंद की तरह पड़ा है । पिछले समय यहां से दैनिक एक दर्जन आसपास मालबाहक सवारी साधन नेपाल प्रवेश होता आया है, जो पहले की तुलना में अत्यन्त कम है ।

