Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानन्यायाधीश राणा के पक्ष में प्रदर्शन करनेवाले गिरफ्तार

 
चोलेन्द्र शमशेर जबरा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ९ नवम्बर । प्रधानन्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा के पक्ष में काठमांडू में प्रदर्शन करनेवालों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । न्यायपालिका को संरक्षण प्रदान करने के नाम में मंगलबार कुछ व्यक्ति नारेबाजी के साथ नेपाल बार परिसर में प्रवेश किया था, उसी दौरान उन लोगों को पुलिस ने नियन्त्रण में लिया है ।
तारा बराल के नेतृत्व में बार प्रवेश करनेवालों ने प्रधानन्यायाधीश राणा के पक्ष में नारेबाजी किए थे । उन लोगों का कहना है कि वकिलों की आन्दोलन से न्यायपालिका समाप्त होने की कगार पर है । पुलिस का कहना है कि गैर वकिल समूह जबरजस्त बार प्रवेश कर रहे थे, इसीलिए उन लोगों को वहां से बार निकालने के लिए समान्य बल प्रयोग हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *