Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के सेना प्रमुख को इंडियन आर्मी के ऑनरेरी जनरल की रैंक मिली

 

 

नेपाल के सेना प्रमुख को इंडियन आर्मी के ऑनरेरी जनरल की रैंक मिली

भारत सरकार ने नेपाल के सेना प्रमुख को इंडियन आर्मी के ऑनरेरी जनरल की रैंक दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को नेपाली आर्मी चीफ जनरल प्रभु राम शर्मा को यह रैंक प्रदान की। प्रभु राम शर्मा भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के आमंत्रण पर 4 दिन की भारत यात्रा पर आए हैं।
बुधवार को उन्हें भारतीय सेना में जनरल की मानक उपाधि से सम्मानित किया गया। नेपाल सेना के प्रवक्ता की तरफ ने भारत की ओर से प्रभु राम शर्मा को दिए गए इस सम्मान के लिए प्रसन्नता जताई है।भारत दौरे पर प्रभु राम शर्मा भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह भारतीय सेना के कई अन्य सीनियर अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।
प्रभु राम शर्मा ने इसी साल सितंबर में नेपाल सेना प्रमुख का पद संभाला है। प्रभु राम शर्मा की ने मद्रास यूनिवर्सिटी से युद्ध एवं रणनीति में एम फिल की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने भारत में सेना के टेक्निकल अधिकारी की ट्रेनिंग भी ली हुई है। 1984 में प्रभु राम शर्मा ने नेपाल सेना में सेकेंड लेफ्टिनेंट के तौर पर कमिशन लिया था और इसी साल वे सेना के जनरल बने हैं।

यह भी पढें   पुजारी को गला रेत कर हत्या

पिछले साल नवंबर महीने में भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल एम एम नरवणे को नेपाल दौरे के दौरान राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने नेपाली सेना के जनरल की मानद उपाधि प्रदान की थी। दशकों से दोनों देश की सेनाएं एक दूसरे का इसी तरह से सम्मान करते आए हैं। बताया जाता है कि सम्मान देने की यह परंपरा 1950 से चलती आ रही है। जनरल के एम करियप्पा पहले भारतीय थलसेना प्रमुख थे, जिन्हें 1950 में नेपाली सेना ने इस उपाधि से सम्मानित किया था। जनवरी 2019 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नई दिल्ली में नेपाली थल सेना के प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा को भारतीय सेना के मानद जनरल की उपाधि दी थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com