प्रधानन्यायाधीश जबरा का इस्तिफा मांगते हुए रौतहट के वकिल भी आन्दोलन में
रौतहट, १४ नवम्बर । प्रधानन्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर जबरा को पद से इस्तिफा देने के लिए आग्रह करते हुए नेपाल बार एसोसियसन रौतहट ने भी आन्दोलन शुरु किया है । केन्द्र द्वारा घोषित आन्दोलन के प्रति ऐक्यबद्धता व्यक्त करते हुए रौतहट के कानून व्यवसायियों ने आज आइतबार से काली पट्टी बांधकर आन्दोलन शुरु किया । एसोसियसन के रौतहट अध्यक्ष राजाराम यादव के नेतृत्व में कानून व्यवसायियों ने आज १० बजे से १२ बजे तक दो घंटा रौतहट जिला अदालत परिसर में धर्ना दिया है । बताया गया है कि आन्दोलन निरन्तर जारी रहेगा ।

