Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:-आज दिनांक 15 नवम्बर 2021 सोमवार शुभसंवत् 2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌸🌺🌸🌺
*विश्वरूपे विश्वेशे विश्वशक्ति समन्विते।*
*प्रसीद परमानंदे दुर्गे देवी नमोस्तुते।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 15 नवम्बर 2021 सोमवार*
शुभसंवत् :-2078
शाके :-1943
याम्यायनं याम्यगोल:
ऋतु:- शरद
माह:- कार्तिक
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- एकादशी दिन में 8:51 तक उपरांत द्वादशी,
नक्षत्र :- उत्तराभाद्रपद रात्रि 8:37 तक रेवती,
योग:- वज्र रात्रि 4:26 तक उपरांत सिद्धि,
कारण:- भद्रा,
सूर्योदय :-प्रातः 06:36
सूर्यास्त : संध्या 05:24
सूर्य :- *विशाखा नक्षत्रे तुला राशौ रवि,*
चंद्रमा :- *मीन राशौ चन्द्रः,*
*आज का राहूकाल* प्रातः-07:30 बजे से 09:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
का भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।

यह भी पढें   अध्यादेश से खाली हुए 1,594 पदों में अब तक सिर्फ 198 पर नियुक्ति, कई संस्थानों का काम प्रभावित

*तिथि का महत्व:- आज का पर्व त्योहार मुहूर्त और खास:-*
*आज का प्रबोधिनी एकादशी व्रत एवं सायं 6 बजे के बाद तुलसी विवाह सबके लिये सर्व पाप विनाशक, मोक्ष दायक, सन्तान दायक, स्थिर जीवन दायक एवं उत्तम नौकरी – आजीविका दायक, उत्तम व्यवसाय कारक, अखंड सुख सौभाग्य सन्तति सन्तान दायक तथा सम्पूर्ण प्रसन्न्ता दायक परम् कल्याणकारी, एवं लाभदायक होगा।*

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि फल🌺*
🐏मेष
आज दिन की शुरुआत अधिक परिश्रम से होगी।आपकी मेहनत से आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे।

🐂वृष
आज अचानक यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक निवेश के अच्छे फल मिलेंगे। आज जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।आमदनी में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव हो सकता है।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़: प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, राहत और बचाव के लिए सभी एजेंसियां सक्रिय

👫🏻मिथुन
आज लंबे समय से अटके कुछ मामले आज पूरे हो सकेंगे। प्रसिद्धि और सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के विवाह संबंध की समस्या रह सकती है।

🦀कर्क
आज मानसिक चिंता बढेगी। समझदारी से कार्य करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें।

🐅सिंह
आज आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। अपने कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखने के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। नौकरी में अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा।

👰🏼कन्या
आज आपकी कार्यकुशलता से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार विस्तार के लिए धन जमा करने में लगे रहेंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

⚖️तुला
आप की दिनचर्या में आज बदलाव आएगा। लाभदायक समाचार मिलेंगे। व्यापारिक कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। आवास संबंधी समस्या का समाधान आज संभव है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 26 अगस्त 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

🦂वृश्चिक
लंबे समय से चली आ रही चिंता आज समाप्त हो सकती है। स्थायी संपत्ति का लाभ होगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

🏹धनु
कम समय में कार्य पूरे होंगे। आज भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह में बृद्धि होगी।

🐊मकर
आज व्यापार अच्छा रहेगा। मांगलिक कार्यों में मित्रों की मदद मिलेगी। अनजाने में हुई गलती से पछतावा होगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

🍯कुम्भ
आर्थिक मनोबल बढ़ेगा। आज भागदौड़ अधिक रहेगी। आपके क्रिया कलापो से समाज में आपके कामों को सम्मान प्राप्त हो सकेगा।

🐟मीन
आज पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा। आज उपहार मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ बढेगा। खर्चों में कमी करें। संतान से कष्ट रहेगा।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com