विद्यूतीय सामानों की प्रयोग बढ़ाने के लिए मन्त्री भुसाल ने किया आग्रह

काठमांडू, १४ नवम्बर । ऊर्जा, जलस्रोत तथा सिचाई मन्त्री पम्फा भुसाल ने आम सर्वसाधारणों से विद्यूतीय सामानों की प्रयोग बढ़ाने के लिए आग्रह किया है । आज आइतबार सामूदायिक रेडियो प्रसारक संघ (अकोराव) द्वारा आयोजित ‘विपद् और सामुदायिक रेडियो अन्तरक्रिया’ कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा आग्रह किया है ।
मन्त्री भुसाल ने कहा कि अब नेपाल में विद्यूत उत्पादन अधिक है, इसका प्रयोग किफायती भी है । उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम ऊर्जा के बदले अब विद्यूत प्रयोग कर सकते हैं, इसमें शुल्क भी कम पड़ेगा । मन्त्री भुसाल ने आगे कहा– ‘अब सवारी साधन और घरायसी सामाग्री खरीद करते वक्त विद्युतीय उपकरण को प्राथमिकता देनी चाहिए ।’
मन्त्री भुसाल ने यह भी कहा कि आगामी मार्गशीर्ष १ गते से विद्युत महसूल में समायोजन हो रहा है, जिसके चलते आम सर्वसाधारणों को निःशुल्क और कम मूल्य में विद्युत मिलनेवाला है । उन्होंने यह भी दावा किया है कि आम जनता को गरीबी से मुक्ति दिलाना ही सरकार की प्रथम दायित्व है ।

