Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी द्वारा मटिहानी नगरपालिका में नव निर्मित रंगशाला को उद्घाटन फ़ोटो सहित

 
राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी महोतरी जिला के मटिहानी नगरपालिका में नव निर्मित रंगशाला को उद्घाटन

मटिहानी से मश्रीलाल मधुकर। 22 नोवेम्बर। नेपाल के राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी महोतरी जिला के मटिहानी नगरपालिका में नव निर्मित रंगशाला को उद्घाटन किया। मटिहानी के नगरपालिका के हरि प्रसाद मंडल ने अतिथियों को स्वागत किया तथा अभिनंदन पत्र सौंपा। इस उद्घाटन समारोह प्रदेश दो के गवर्नर हरि शंकर मिश्र, मुख्यमंत्री मो. लाल बाबू राउत, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा महोतरी क्षेत्र 3के सांसद महंथ ठाकुर, पूर्व मंत्री तथा सांसद चंदा चौधरी, पुर्व मंत्री तथा बिधायक सुरीता साह, जयनुल राइन, रानी शर्मा, राम कुमार शर्मा सहित कई बिधायक, मेयर सहित बिभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग शामिल हुए। रंगशाला के उद्घाटन के बाद महामहिम राष्ट्रपति बिद्या देवी मटिहानी मठ जायेंगी। लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा करेंगी तथा तसमैया बाबा समाधि को दर्शन करेंगी। तत्पश्चात 303बर्ष प्राचीन संस्कृत बिद्यालय कोभी अवलोकन करेंगी। राष्ट्रपति भंडारी जलेश्वर महादेव मंदिर पूजा के बाद वे परकौली सेना बैरक से हेलीकॉप्टर से काठमांडू लौट जायेंगी।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री ने कहा - खुद लेंगे निर्णयगृह मंत्री सुधन गुरुङ, मंत्रिपरिषद् बैठक में उठे सवाल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *