Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने रंगशाला का किया उद्घाटन

 

नेपाल के राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने रंगशाला का किया उद्घाटन

राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी महोतरी जिला के मटिहानी नगरपालिका में नव निर्मित रंगशाला को उद्घाटन

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर नेपाल के महोतरी जिला के सीमावर्ती मटिहानी नगरपालिका में एक बीघा बारह कट्ठा तथा एक करोड़ 12लाख की लागत से निर्मित रंगशाला का एक रंगारंग कार्यक्रम के बीच उद्घाटन किया। इस उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता मटिहानी नगरपालिका के मेयर हरि प्रसाद मंडल ने किया। उन्होंने स्वागत भाषण में कहा कि मटिहानी रामायण काल से ही बिख्यात हैं। यहां की मिट्टी से ही सीता जी मटकोर संपन्न हुआ था। मृतखनी का अपभ्रंश मटिहानी है। यहां का मठ नेपाल तथा भारत का बैष्णव संप्रदाय का महत्वपूर्ण मठ हैं। तसमैया बाबा तथा पीर बाबा की पूजा दोनो संप्रदाय के लोग करते हैं। यहां का संस्कृत बिद्यालय 303बर्ष पुरानी हैं। यहां नेपाल तथा भारत के छात्र अध्ययन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि मटिहानी नगरपालिका में धान, सब्जी तथा मखाना उद्योग की व्यापक संभावना है। उन्होंने महामहिम को अभिनन्दन पत्र भी सौंपा। उद्घाटन समारोह में प्रदेश दो के गवर्नर हरि शंकर मिश्र, मुख्यमंत्री मो. लाल बाबू राउत, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष स्थानीय सांसद महंथ ठाकुर, पूर्व मंत्री सांसद चंदा चौधरी, पूर्व मंत्री तथा प्रदेश सांसद सुरीता साह, प्रदेश सांसद रानी शर्मा, जयनूल राइन,अभिराम शर्मा सहित कई मेयर तथा गणमान्य लोगों उपस्थित थे। इस अवसर पर रंगदर्पण के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गयी। नेपाल भारत मैत्री महिला समाज के अध्यक्ष सांसद चंदा चौधरी, मटिहानी उद्योग बाणिज्य संघ द्वारा राष्ट्रपति को सम्मान भेंट किया गया।
उद्घाटन के बाद राष्ट्रपति ने संस्कृत बिद्यालय भी गयी जहां बिद्यालय के अध्यापक तथा छात्रों ने बैदिक मंत्र से स्वागत किया। बिद्यालय भ्रमण के बाद राष्ट्रपति ने मटिहानी मठ आयीं जहां मटिहानी मठ के मान्य महन्त जगन्नाथ दास शास्त्री की अगुवाई में श्याम कुमार मंडल सहित साधु संतों ने स्वागत किया। मठ में लक्ष्मी नारायण मंदिर की पूजा की तथा तसमैया बाबा के समाधि स्थल का दर्शन भी किए। जलेश्वर के महादेव मंदिर में दर्शन कर काठमांडू प्रस्थान किए। राष्ट्रपति आगवन को लेकर मटिहानी में सुरक्षा ब्यवस्था कड़ी की गयी थी। चप्पे-चप्पे जगह पर सुरक्षाकर्मी तैनात थे। संदिग्ध व्यक्ति तथा वाहन की सघन जांच की जा रही थी।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ त्रासदी: मधेश के 162 लोग अब भी लापता, रो रो के परेशान हैं परिवारजन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com