एमाले उप–महासचिव में ज्ञावली, गुरुङ और रिमाल सर्वसम्मत निर्वाचित
चितवन, २९ नवम्बर । नेकपा एमाले के पार्टी उप–महासचिव पद में प्रदीप ज्ञावली, पृथ्थीसुब्बा गुरुङ और विष्णु रिमाल सर्वसम्मत निर्वाचित हो गए हैं । चितवन जिला स्थित सौराह में जारी पार्टी की १०वें महाधिवेशन अन्तर्गत आइतबार रात में आयोजित बन्दसत्र में पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने उन लोगों को सर्वसम्मत उप–महासचिव बनाने के लिए प्रस्ताव किया था ।
लेकिन पार्टी अध्यक्ष, पदाधकारी एवं केन्द्रीय सदस्य के चुनावी प्रक्रिया शुरु हो जाने के बाद निर्धारित समय के अन्दर किसी ने भी उप–महासचिव पद के लिए उम्मीदवारी नहीं दिया है । निर्वाचित समिति का कहना है कि किसी की उम्मीदवारी पंजीकृत ना होने के कारण ज्ञावली गुरुङ और रिमाल को ही उप–महासचिव पद में सर्वसम्मत निर्वाचित किया जाता है ।

