रोटरी क्लब ऑफ बिराटनगर फ्यूजन 250 जरूरतमंदों के लिए जैकेट हस्तांतरण किया

माला मिश्रा बिराटनगर । ठंड माह के आगमन को देखते हुए रोटरी क्लब ऑफ बिराटनगर फ्यूजन बिराटनगर महानगरपालिका का जरूरतमंदों के बीच बांटने के उद्देश्य से भारत से आयात कर लाए गए 250 पीस जैकेट बिराटनगर महानगरपालिका का मेयर भीम पराजुली को हस्तांतरण किया । मेयर श्री पराजुली ने संस्था का प्रशंसा करते हुए कहा कि उक्त जैकेट ठंड माह में भी शहर का सफाई में लगे रहने बाले सफाईकर्मियों को दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि जैकेट लगाकर काम करने से सुरक्षा के दृष्टिकोण से उपलोगी होगा । बताया गया है कि जैकेट में ग्रीन बिराटनगर , क्लीन बिराटनगर लिखा श्लोगन जनचेतना मूलक संदेश देता है । जैकेट हस्तांतरण कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ बिराटनगर फ्यूजन का अध्यक्ष जयश्री जाजू , सचिव विकास राठी , क्लब का फाउंडर आशीष जाजू , लक्ष्मी कुमार चौधरी, रक्तिम जोशी मौजूद थे । संस्था का 2021. 22 की अध्यक्ष जयश्री जाजू ने बताया कि आगामी दिनों में भी जरूरतमंदों को राहत पहुचे इस तरह का कार्यक्रम जारी रहेगा ।

