Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले महाधिवेशनः अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के साथ १४ पदाधिकारी में प्रतिस्पर्धा

 

काठमांडू, २९ नवम्बर । नेकपा एमाले की १०वें पार्टी महाधिवेशन चितवन में जारी है । अधिवेशन से सर्वसम्मत नेतृत्व चयन के लिए पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने प्रयास किया था, लेकिन उक्त प्रयास अन्ततः असफल हो गया है । वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव और उप–महासचिव (५ पदाधिकारी) तो निर्विरोध चयन हो गए हैं, लेकिन अन्य १४ पदाधिकारी तथा केन्द्रीय सदस्य चयन के लिए चुनाव हो रहा है ।
अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष ओली और पार्टी उपाध्यक्ष भीम रावल ने उम्मीदवारी पंजीकृत किया है । इसीतरह उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए भी उम्मीदवारी पंजीकृत है । निर्वाचन आयोग के प्रमुख विजय सुब्बा के अनुसार प्रायः अधिकांश पदों में प्रतिस्पर्धा होने जा रहा है । उनका कहना है कि निर्वाचन आयोग उसी की तैयारी में है ।
प्राप्त सूचना अनुसार ओली और रावल के अलवा पार्टी उपाध्यक्ष पद के लिए घनश्याम भुसाल, सचिव पद के लिए भीम आचार्य और टंक कार्की ने उम्मीदवारी पंजीकृत किया है । ओली द्वारा प्रस्तावित नामावली में युवराज ज्ञावली, सुवासचन्द्र नेम्वाङ, अष्टलक्ष्मी शाक्य, राबहादुर थापा, विष्णु पौडेल, सुरेन्द्र पाण्डे उपाध्यक्ष के दावेदार हैं । इसीतरह टोपबहादुर रायमाझी, रघुवीर महासेठ, छबिलाल बिक, लेखराज भट्ट, योगेश भट्टराई, गोकर्ण विष्ट और पदमा आर्याल को ओली ने सचिव के रुप में प्रस्ताव किया था । लेकिन इसके प्रति असन्तुष्ट भीम आचार्य और टंक कार्की ने भी सचिव पद में उम्मीदवारी दिया है ।
प्राप्त सूचना अनुसार ओली द्वारा प्रस्तावित पदाधिकारी के विरुद्ध उम्मिदवारी देनेवाले उपाध्यक्ष और सचिव के बीच चुनावी प्रतिस्पर्धा होने जा रहा है । केपीशर्मा ओली के साथ अध्यक्ष पद में भीम रावल प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं । असन्तुष्ट समूह का नेतृत्व रावल कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *