काठमाडू में चार दिसम्बर को प्रथम विद्यापति स्मृति पर्व समारोह

माला मिश्रा बिराटनगर । नेपाल के राजधानी काठमांडू में चार दिसम्बर को विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का भब्य आयोजन किया जा रहा है । मैथिल ब्राह्मण महासभा नेपाल का अध्यक्ष इंजीनियर व समाजसेवी भगवान झा ने बिराटनगर में उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेपाल का प्रथम उपराष्ट्रपति परमानंद झा होंगे । उन्होंने यह भी बताया कि महोत्सव में कलकत्ता से मैथिली विकास परिषद का अध्यक्ष अशोक झा , दरभंगा मैथिली विभाग के प्रोफेसर व बिभिन्न संस्था से जुड़े प्रो चंद्रमोहन झा उर्फ परवा के अलावा विहार के अररिया , सुपौल , मधुबनी से भी बिभिन्न प्रबुद्धजन शिरकत करेंगे । उन्होंने बताया राजधानी काठमांडू के कमलपोखरी स्थित अग्रवाल भवन में नेपाल के जनकपुर , राजबिराज , बिराटनगर , बिर्तामोड़, लहान सहित कई जिला का प्रबुद्धजन को आमंत्रित किया गया है । कार्यक्रम में समाज मे अच्छे काम करने बाले अभियानियो को सम्मानित भी किया जाएगा । कार्यक्रम का शुरुआत बाबा विद्यापति के ऊपर पुष्प अर्पित कर किया जाएगा। मैथिल विद्वान वक्ता कवि कोकिल विद्यापति के जीवनी पर प्रकाश डालेंगे । इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया है जिसमे भारतीय क्षेत्र से गायक निखिल महादेव झा तथा काठमांडु के चर्चित प्रदीप पाठक और रूपेश जी का समूह अपना प्रस्तुति देंगे । कार्यक्रम में मैथिल गीत व नृत्य का भी स्थानीय कलाकारों का प्रस्तुति होगा । उन्होंने बताया यह नेपाल के राजधानी काठमांडू में पहिला विद्यापति स्मृति पर्व समारोह है जो अब हर वर्ष होगा । कहा कार्यक्रम का तैयारी अंतिम चरण में है ।

