Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत सहयोग मंच द्वारा वीरगंज में भारत के अमृत महोत्सव पर संगोष्ठी

 

नेपाल भारत सहयोग मंच द्वारा वीरगंज में भारत के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत नेपाल मैत्री व वीरगंज-रक्सौल जन संबंध विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें इंडो-नेपाल बॉर्डर को मॉडल बॉर्डर व रक्सौल को विकसित कर रक्सौल -वीरगंज ट्वीन सिटी के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया गया। गोष्ठी में नेपाल के भारतीय महावाणिज्य दूतावास के उप महावाणिज्य दूत तरुण कुमार ने कहा कि भारत-नेपाल सम्बंध इतने प्राचीन व प्रगाढ़ हैं कि सरकारों के बदलने से रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बॉर्डर का विकास व जरूरी बुनियादी सुविधाओं की बहाली जरूरी है। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीतामढ़ी के एलएसके कॉलेज के प्राचार्य व भाजपा के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने विचार व्यक्त किया। प्रोग्राम की अध्यक्षता श्री अशोक वैद्य ने की।

यह भी पढें   सिरहा में गंभीर रूप से घायल किशोर की मृत्यु

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com